बॉलीवुड

अक्षय कुमार द्वारा निभाए गए 'पृथ्वीराज चौहान' के किरदार पर Mukesh Khanna ने कसा तंज, बोले 'लगना भी चाहिए होता है...'

Mukesh Khanna on Akshay Kumar's Played Character of Prithviraj Chauhan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर मुकेश खन्ना को हाल ही में मीडिया से बात करते हुए अक्षय कुमार द्वारा निभाए गए पृथ्वीराज चौहान के किरदार पर निराशा जताई। मुकेश खन्ना ने कहा कि मूंछे और विग लगाने से कोई पृथ्वीराज चौहान नहीं बन सकता है।

Image

Akshay Kumar and Mukesh Khanna

Mukesh Khanna on Akshay Kumar's Played Character of Prithviraj Chauhan: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकरों में से एक मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में अभिनेता को उनके फेमस सीरियल 'शक्तिमान' के गेटअप में देखा गया। इस दौरान उन्होंने सुपर हीरो की ड्रेस कैरी की हुई थी। साल 1997 से लेकर 2005 तक चलते वाला यह पहला सुपर हीरो सीरियल था। चर्चा थी कि इस सीरियल को लेकर मूवी बनाई जाएगी, जिसके लिए रणवीर सिंह का नाम सामने आया था। मुकेश खन्ना को लगता है कि कोई नया एक्टर शक्तिमान के किरदार को निभा पाएगा। शक्तिमान की ड्रेस में मीडिया से बात करते हुए मुकेश खन्ना ने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) द्वारा निभाए गए पृथ्वीराज चौहान के किरदार को लेकर नाराजगी जाहिर की है।

मुकेश खन्ना ने कहा, 'पृथ्वीराज चौहान क्यों लगे अक्षय कुमार? सिर्फ मूंछे और विग लगाके थोड़ी ना बन सकते हैं? पृथ्वीराज चौहान का मतलब एक गेट होता है। लगाना चाहिए कि ये है पृथ्वीराज चौहान।' हालांकि जब मीडिया से एक पत्रकार ने सवाल करते हुए मुकेश खन्ना से पूछा कि आप शक्तिमान के रोल में किसको देखना चाहते तो अभिनेता ने जवाब देते कहा, 'चलिए आपको बना देता हूं।'

मुकेश खन्ना द्वारा अक्षय कुमार पर कसे गए तंज को लेकर अब लोगों ने इंटरनेट पर खिलाड़ी कुमार का सपोर्ट किया है। कुछ लोगों को यह भी लगा कि मुकेश खन्ना सही कह रहे हैं जबकि कईयों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया। 'शक्तिमान' किरदार को दोबारा निभाने की बात कहने पर भी लोगों ने मुकेश खन्ना को ट्रोल किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार को आने वाले दिनों फिल्म 'स्काई फाॅर्स' में देखा जाएगा, जो रिपब्लिक डे वीकेंड में रिलीज की जाएगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article