बॉलीवुड

'धुरंधर: द रिवेंज' के बाद रणवीर सिंह स्टारर का बनेगा तीसरा पार्ट !! मुकेश छबड़ा ने बताई सच्चाई

Mukesh Chhabra on Dhurandhar 3: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर 3' में रणवीर सिंह की अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। दूसरे पार्ट की सफलता के बाद 'धुरंधर 3' बनने की सच्चाई से अब कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने पर्दा उठा दिया है।

Image

Pic Credit: Instagram

Mukesh Chhabra on Dhurandhar 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रणवीर सिंह की नई फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। ओपनिंग डे से लेकर यह फिल्म घरेलू के साथ-साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में नए-नए रिकार्ड्स क्रिएट कर रही है। 'धुरंधर: द रिवेंज' देखने के बाद लोगों के बीच में यह चर्चा जोरों पर है कि इसका तीसरा पार्ट मेकर्स बनाएंगे। ऐसे में अब 'धुरंधर 3' बनने की अफवाहों पर अब बॉलीवुड के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बड़ा बयान दिया है। तो चलिए जानते हैं मुकेश छाबड़ा ने तीसरे पार्ट के बनाने पर क्या कहा है।

'धुरंधर 3' बनने पर मुकेश छाबड़ा ने तोड़ी चुप्पी

मुकेश छाबड़ा ने आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की कास्टिंग में बड़ा योगदान दिया है। इस मूवी के अहम किरदारों के बारे में गोपनीयता बनाए रखने से लेकर मुकेश छाबड़ा ने यह भी ध्यान रखा है कि ये सभी किरदार रियल-लाइफ से मेल खाते हों। 'धुरंधर 2' की बड़ी सफलता के बाद अब मुकेश छबड़ा ने जूम के साथ बात करते हुए 'धुरंधर 3' बनने की अफवाहों पर रिएक्शन दिया। मुकेश छाबड़ा ने कहा, 'ऐसा कुछ नहीं होने वाला। बहुत सारी अफवाहें आ रही हैं।' मुकेश छाबड़ा ने यह क्लियर कर दिया है कि फिलहाल तीसरा पार्ट नहीं बन रहा है। (इसे भी पढ़ें: Lag Jaa Gale: शूटिंग सेट से वायरल हुईं टाइगर श्रॉफ-लक्ष्य की पिक्स, इस हसीना संग बनेगी जोड़ी)

Ranveer Singh

Ranveer Singh

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 850 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। इस मूवी में रणवीर सिंह ने जसकिरत सिंह रंगी का किरदार निभाया है। फिल्म में अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी औरआर माधवन सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर 'धुरंधर' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article