Tiger-Lakshay Pics From Lag Jaa Gale Set: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर के बैनर तले बनने जा रही फिल्म 'लग जा गले' लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी में टाइगर श्रॉफ, लक्ष्य लालवानी और जान्हवी कपूर की तिकड़ी को बड़े परदे पर देखा जाएगा। इस रोमांटिक ड्रामा में टाइगर-जान्हवी और लक्ष्य को एक साथ देखना फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज होगा। इस साल जनवरी में एक ऑनलाइन वीडियो भी सामने आया था, जिसमें टाइगर श्रॉफ का लुक देखने क मिला था। अब जूम के हाथ एक दो एक्सक्लूसिव पिक्स लगी है, जिसमें लक्ष्य और टाइगर श्रॉफ को मुंबई में शूट करते हुए देखा जा सकता है।
'लग जा गले' के सेट से वायरल हुईं टाइगर-लक्ष्य की पिक्स
24 मार्च को फिल्म 'लग जा गले' की शूटिंग मुंबई की सड़कों पर चल रही है। इस मूवी से लक्ष्य और टाइगर श्रॉफ की फोटो बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। इन फोटोज के लीक होने के बाद इंटरनेट पर 'लग जा गले' को लेकर एक लग ही बज बन गया है। जूम के साथ हाथ लगीं इन एक्सक्लूसिव पिक्स में लक्ष्य को ब्लैक आउटफिट में देखा जा सकता है। वहीं दूसरी टाइगर श्रॉफ भी स्पोर्टिंग लॉन्ग हेयर के साथ नए अवतार में दिखाई दे रहे हैं। टाइगर श्रॉफ को हंसते हुए वैनिटी वैन को ओर जाते हुए देखा जा सकता है। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 First Review in Hindi: रणवीर सिंह स्टारर को देख गदगद हुए राम गोपाल वर्मा, हॉलीवुड के दो बड़े डायरेक्टर्स को दी देखने की सलाह)
बताया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ और लक्ष्य आने वाले तीन महीनों तक फिल्म 'लग जा गले' की शूटिंग में व्यस्त रहने वाले हैं। इस मूवी में जबरदस्त एक्शन सीन्स भी देखने को मिलेंगे। टाइगर श्रॉफ और लक्ष्य की इस मूवी ऑनस्क्रीन भिड़ंत देखने को मिलेगी। खास बात यह है कि टाइगर श्रॉफ, लक्ष्य और जान्हवी कपूर के अलावा इस मूवी में 90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस तब्बू को भी अहम रोल में देखा जाएगा। यह मूवी इस साल के अंत तक रिलीज की जा सकती है।
