बॉलीवुड

Varun Dhawan की कॉमेडी फिल्म में हुई Mrunal Thakur की एंट्री, पिता David Dhawan करेंगे डायरेक्ट

Mrunal Thakur in Varun Dhawan's Next: एंटरटेनमेंट की दुनिया से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक डेविड धवन के निर्देशन में बनने जा रही वरुण धवन की नेक्स्ट कॉमेडी में मृणाल ठाकुर की एंट्री हो गई है। बड़े परदे वरुण धवन और मृणाल ठाकुर की फ्रेश जोड़ी को फैन्स देखने के लिए बेताब हैं।

Image

Varun Dhawan and Mrunal Thakur

Mrunal Thakur in Varun Dhawan's Next: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने एक बार फिर अपने पिता के निर्देशन में बनने जा रही कॉमेडी फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। 'मैं तेरा हीरो', 'जुड़वा' और 'कुली नंबर 1' के बाद वरुण धवन की पिता डेविड धवन (David Dhawan) के साथ ये चौथी फिल्म होगी। इस फिल्म की तैयारियां निर्माताओं ने शुरू कर दी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वरुण धवन की इस कॉमेडी फिल्म को रमेश तौरानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में वरुण धवन के अपोजिट एक धांसू एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की एंट्री होती नजर आ रही है।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक वरुण धवन स्टारर में अब मृणाल ठाकुर को मेकर्स ने फाइनल कर लिया है। फिल्म में इस फ्रेश को ऑनस्क्रीन देखना दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज होगा। यह पहली बार है कि जब वरुण धवन और मृणाल ठाकुर की जोड़ी किसी फिल्म में साथ नजर आएंगी। सुनने में आ रहा है कि मेकर्स फिल्म के लिए सेकंड लीड की तलाश में हैं। हालांकि सेकंड फीमेल लीड की ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन को जल्द ही फिल्म 'सिटाडेल' में सामंथा रुथ प्रभु के साथ देखा जाएगा। फिल्म का निर्देशक राज निदिमोरु और कृष्णा डीके मिलकर कर रहे हैं। इसके अलावा वरुण धवन के पास मुराद खेतानी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'बेबी जॉन' भी है। फिल्म में उन्हें कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी के अपोजिट देखा जाएगा। दूसरी ओर मृणाल ठाकुर को आखिरी बार फिल्म 'हाय नाना' में देखा गया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article