बॉलीवुड

Kangana Ranaut की 'इमरजेंसी' देख Mrunal Thakur ने बांधे तारीफों के पुल, बताया 'मास्टरपीस...'

Mrunal Thakur Praise Kangana Ranaut's Emergency: हाल ही में मृणाल ठाकुर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'इमरजेंसी' को अपने पिता के साथ देखा। इस मूवी को देखने के बाद मृणाल ठाकुर ने कंगना रनौत स्टारर 'इमरजेंसी' (Emergency) को मास्टरपीस बताया है।

Image

Mrunal Thakur reviews Kangana Ranaut's Emergency

Mrunal Thakur Praise Kangana Ranaut's Emergency: बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस कंगना रनौत की पॉलिटिकल ड्रामा बेस्ड मूवी 'इमरजेंसी' 17 जनवरी के दिन रिलीज हुई थी। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की 'इमरजेंसी' को शानदार रिव्यू मिले थे। सिनेमाघरों में जाकर इन लोगों ने इस फिल्म को देखा था, उन सभी ने 'इमरजेंसी' (Emergency) की तारीफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। चारोंओर से अच्छे रिव्यू मिलने के बाद यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने में विफल रही। 'इमरजेंसी' की रिलीज के कई दिनों बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने कंगना रनौत स्टारर 'इमरजेंसी' की तारीफों के पुल बांधे हैं। यही नहीं मृणाल ठाकुर ने 'इमरजेंसी' को मास्टरपीस बताया है।

'इमरजेंसी' की मृणाल ठाकुर ने की जमकर तारीफ

मृणाल ठाकुर ने कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर अपने रिव्यू साझा किया है। मृणाल ठाकुर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मैंने अभी अपने पिता के साथ सिनेमाघरों में इमरजेंसी देखी। मैं अभी भी इस मूवी के देखने के एक्सपीरियंस से उबर रही हूं! कंगना की फैन होने एक नाते मैं इस मूवी को बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब थी। यह एक मास्टरपीस थी।'

मृणाल ठाकुर ने कंगना रनौत को लेकर कहा कि 'गैंगस्टर' से लेकर 'क्वीन', 'तनु वेड्स मणि', 'मणिकर्णिका' और अब 'इमरजेंसी'। हर बार अपनी बाउंड्री को आगे बढ़ा रही हैं और उनका यही टैलेंटेड मुझे प्ररित करता है। मृणाल ठाकुर ने कंगना रनौत की परफॉर्मेंस को भी टॉप-नौच बताया। मृणाल ने लोगों से कंगना रनौत स्टारर को देखने की रिक्वेस्ट भी की है। 'इमरजेंसी' के कलेक्शन की बात करें तो यह 16 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म में महिमा चौधरी, श्रेयस तलपड़े और अनुपम खेर सहित कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article