सोशल मीडिया पर इन दिनों एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो का वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक ऐसा पल देखने को मिलता है, जिसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया। वीडियो में एक शख्स पहले खुद को भारतीय बताता है, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी असली पहचान सामने आ जाती है।
स्टैंड-अप शो के दौरान हुई यह घटना
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक स्टैंड-अप शो के दौरान हुई, चीन की मशहूर कॉमेडियन केट हुआ दर्शकों से बातचीत कर रही थीं। शो के दौरान उनकी नजर एक कपल पर पड़ी। उन्होंने महिला से पूछा कि क्या उनका बॉयफ्रेंड भारतीय है। महिला ने हंसते हुए जवाब दिया कि हां, लेकिन "दुर्भाग्यवश।" इस पर वहां मौजूद लोग भी मुस्कुराने लगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
खुद को भारतीय बताकर कॉमेडियन को जबरन गले लगा रहा था शख्स
इसके बाद केट हुआ ने बताया कि उनका बॉयफ्रेंड भी भारतीय है। तभी दर्शकों में बैठा युवक अचानक अपनी सीट से उठा और बिना अनुमति के कॉमेडियन को गले लगाने की कोशिश करने लगा। यह देखकर केट हुआ तुरंत पीछे हट गईं और साफ शब्दों में कहा कि किसी भी कॉमेडियन को बिना उसकी अनुमति के छूना सही नहीं है।
इस एक सवाल से युवक के झूठ का हुआ पर्दाफाश
यहीं से पूरा मामला बदल गया। केट हुआ ने युवक से पूछा कि वह भारत के किस राज्य का रहने वाला है। यह सवाल सुनते ही युवक कुछ पल के लिए चुप हो गया। वह किसी राज्य का नाम नहीं बता सका। आखिरकार उसने खुद स्वीकार कर लिया कि वह भारत का नहीं, बल्कि पाकिस्तान का रहने वाला है।
वीडियो पर ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन
इस वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर @effucktivehumor नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। जैसे ही यह वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर आया, लोगों ने इस पर जमकर प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने कहा कि किसी दूसरे देश की पहचान बताकर खुद को पेश करना गलत है। वहीं कुछ लोगों ने बिना अनुमति किसी को गले लगाने की कोशिश पर भी नाराजगी जताई। दूसरी ओर कुछ यूजर्स ने इसे सिर्फ एक मजाकिया पल बताया और ज्यादा गंभीरता से न लेने की सलाह दी।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
