वेब सीरीज

Medha Shankr संग अफवाहों के बीच Samay Raina की मिस्ट्री गर्ल ने खींचा सबका ध्यान, हैरान हुए फैन्स

Samay Raina With Mystery Girl: समय रैना को लेकर अफवाहें उड़ रही थी कि वो मेधा शंकर को डेट कर रहे हैं। अब उन्हें मुंबई में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया है।

Image

मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए समय रैना

Samay Raina With Mystery Girl: मशहूर कॉमेडियन समय रैना अब बड़ी हस्ती बन चुके हैं। स्टैंड-अप कॉमेडियन अक्सर अनफिल्टर जोक्स के लिए जाने-जाते हैं। उनके चर्चित रोस्ट शो 'India’s Got Latent' की वजह से समय रैना काफी विवादों में रहे थे। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया और आशीष चंचलानी पर कोर्ट नियम तोड़ने के मामले में केस किया है। तीनों को 3-3 लाख रुपये का जुर्माना भरना होगा। इन सब चीजों के बीच समय रैना एक बार फिर चर्चा में हैं। समय रैना को मुंबई में एक अनजानी लड़की के साथ देखा गया। मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट होने से पहले समय रैना का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस मेधा शंकर के साथ जोड़ा जा रहा था। फैन्स भी समय रैना को मिस्ट्री गर्ल के साथ देखकर हैरान रह गए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Bhagam Bhag 2' पर आया बड़ा अपडेट, राज शांडिल्य और परेश रावल ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें)

मिस्ट्री गर्ल संग दिखाई दिए समय रैना

समय रैना को लेकर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें एक अनजानी लड़की के साथ वेन्यू से बाहर निकलते देखा जा सकता है। लड़की ने अपना चेहरा मास्क से ढका हुआ है। समय रैना और मिस्ट्री गर्ल को वहां मौजूद पैपराजी ने घेर लिया था। समर रैना ने लड़की का हाथ पकड़कर उसे भीड़ में से निकाला और कार तक ले गए। लोगों ने समय रैना के साथ उस लड़की को देखने के बाद इनके रिश्ते में होने के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि समय को लेकर ऐसी भी अफवाहें थीं कि वो बॉलीवुड एक्ट्रेस मेधा शंकर को डेट कर रहे हैं। कई फैन्स समय रैना से पूछ रहे हैं कि क्या ये लड़की उनकी गर्लफ्रेंड है? (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: एसएस राजामौली की 'Varanasi' में मंदाकिनी बनने पर Priyanka Chopra का बड़ा बयान, फैंस हुए एक्साइटेड)

Samay Raina and Medha Shankr

Samay Raina and Medha Shankr

मेधा शंकर संग उड़ीं डेटिंग की अफवाह

कुछ दिनों पहले ही समय रैना को लेकर अफवाहें उड़ रही थी कि वो मेधा शंकर के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि इन अफवाहों के वायरल होने के बाद भी समय रैना और मेधा शंकर ने अभी तक पुष्टि करते हुए यह नहीं बताया है कि वो रिश्ते में हैं। दूसरी ओर, समय रैना की टीम ने भी हाल ही में एक लड़की के साथ उनके देखे जाने के बारे में कोई सफाई नहीं दी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article