एजुकेशन

NFR Apprentice Recruitment 2026: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में नौकरी की बड़ी सौगात, 6777 पदों पर निकली भर्ती

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए कुल 6,777 खाली पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरू होगी, जानें क्या मांगी गई है योग्यता, कौन कर सकता है आवेदन

Image

NFR Apprentice Recruitment 2026

NFR Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे यानी एनएफआर एक बहुत बड़ी सौगात लेकर आया है। एनएफआर ने अलग-अलग डिवीजन और वर्कशॉप में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए कुल 6,777 खाली पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रही है। (Job in Railway) अगर आप भी रेलवे की बड़ी कार्यशालाओं में काम सीखने के इच्छुक हैं, तो अंतिम तिथि से पहले अपना फॉर्म जरूर भर लें। जानें क्या मांगी गई है योग्यता, कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती में एनएफआर के अलग-अलग डिविजन के हिसाब से पदों को बांटा गया है। सबसे ज्यादा सीटें लुमडिंग डिवीजन में हैं। पूरा विवरण यहां देखें

लुमडिंग (एलएमजी) डिवीजन1,274 पद
कठार (केआईआर) और तिनधरिया (टीडीएच) वर्कशॉप1,103 पद
न्यू बोंगाईगांव वर्कशॉप और इंजीनियरिंग वर्कशॉप881 पद
तिनसुकिया (टीएसक)860 पद
डिब्रूगढ़ वर्कशॉप (डीबीडब्ल्यूएस)763 पद
रंगिया (आरएनवाई)750 पद
अलीपुरदुआर (एपिडीजे651 पद
मुख्यालय, मालीगांव495 पद
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: RRB Section Controller Recruitment 2026: रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती के आवेदन आज से शुरू, परीक्षा में नहीं पूछे जाएंगे GK और अंग्रेजी के सवाल

क्या मांगी गई है योग्यता?

ज्यादातर पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत नंबरों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा आपके पास संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी या एससीवीटी से मान्यता प्राप्त आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।

अगर आपने आईटीआई नहीं किया है, तो भी आपके लिए एक मौका है। मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन यानी एमएलटी पदों के लिए आईटीआई की जरूरत नहीं है।

एमएलटी पदों के लिए नियम

अगर आप मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन (पैथोलॉजी या रेडियोलॉजी) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपका फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही आपकी 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।

आवेदन फीस कितनी लगेगी?

  • सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए: 100 रुपये
  • एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए: कोई फीस नहीं (आवेदन पूरी तरह मुफ्त है)

ट्रेनिंग के दौरान हर महीने कितना पैसा मिलेगा?

चयनित छात्रों को ट्रेनिंग के दौरान हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा, जो हर साल थोड़ा बढ़ता जाएगा:

  • पहले साल: 9,600 रुपये महीना
  • दूसरे साल: 10,560 रुपये महीना
  • तीसरे साल: 11,040 रुपये महीना

फॉर्म कैसे भरें?

  • सबसे पहले एनएफआर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए अप्रेंटिस रिक्रूटमेंट 2026 के लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
  • नए उम्मीदवार के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके फॉर्म में अपनी पर्सनल और एजुकेशनल जानकारी भरें।
  • अपनी फोटो, सिग्नेचर और मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के हिसाब से फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करके उसका पीडीएफ अपने पास संभाल कर रख लें।

कैसे होगा आपका चयन?

आपको कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा। आपका चयन सीधे आपके 10वीं क्लास और आईटीआई में आए नंबरों के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट लिस्ट से किया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article