बॉलीवुड

Movies Release This Week (6-12 April): Bhooth Bangla पर कहर बनकर बरस सकती है Dacoit

Bhooth Bangla VS Dacoit (Is Saptah Release Hone Wali Movie): अक्षय कुमार की नई फिल्म भूत बंगला इस वीकेंड रिलीज होने के लिए तैयार है, जिसे डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बनाया है। भूत बंगला को टॉलीवुड स्टार अदिवि शेष अपनी मूवी डकैत से टक्कर देंगे।

Image

Bhooth Bangla VS Dacoit to clash on Box Office This Week (Image Source: Movie Posters )

KEY HIGHLIGHTS
  • धुरंधर 2 की बादशाहत को इस वीकेंड मिलेगी टक्कर
  • बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगी भूत बंगला और डकैत
  • अक्षय कुमार की भूत बंगला का पलड़ा है भारी

Bhooth Bangla VS Dacoit (Is Saptah Release Hone Wali Bollywood Movie): बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री इस वक्त सफलता के रथ पर सवार है क्योंकि बीते महीने रिलीज हुई रणवीर सिंह की धुरंधर 2 सिनेमाघरों में अब तक धमाल मचा रही है। फिल्म धुरंधर 2 की कमाई 1500 करोड़ रुपये के पार निकल चुकी है, जिसे देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स भी काफी खुश हैं। धुरंधर 2 के बाद हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री अप्रैल के महीने में भी कई ऐसी फिल्में रिलीज करेगी, जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाएंगी। अगर इस हफ्ते की बात की जाए तो अक्षय कुमार की भूत बंगला (Bhooth Bangla) कुछ ही दिनों में दर्शकों के सामने होगी, जिसे प्रियदर्शन ने बनाया है। इसके साथ-साथ हिन्दी दर्शकों को अदिवि शेष की डकैत (Dacoit) भी देखने को मिलेगी, जो बिग बजट एक्शन ड्रामा है। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर जैसी हसीना भी हैं।

भूल बंगला (Bhooth Bangla)

अभिनेता अक्षय कुमार ने साल 2000 के बाद डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ कई हिट कॉमेडी मूवीज के लिए हाथ मिलाया था, जिसके बाद ये जोड़ी लम्बे समय तक साथ नहीं आई। 16 अप्रैल रात 9 बजे से फिल्म का पहला पेड प्रिव्यू शो सिनेमाघरों में शुरू होगा। फिल्म भूत बंगला के साथ अक्षय कुमार और प्रियदर्शन फिर से साथ आ रहे हैं, जिन्हें राजपाल यादव, परेश रावल, वामिका गब्बी और तब्बू का साथ मिलने जा रहा है। दर्शकों के साथ-साथ ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी भूत बंगला से काफी सारी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की वापसी कराएगी।

डकैत (Dacoit)

साउथ सुपरस्टार अदिवि शेष पिछले काफी समय से अपनी एक्शन एंटरटेनर डकैत को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप जैसे स्टार्स भी दिखाई देंगे। फिल्म डकैत April 10, 2026 की सिनेमा घरों में रिलीज़ होगी. मेकर्स बहुत बड़े स्तर पर प्रमोट कर रहे हैं। माना जा रहा है कि ये फिल्म टॉलीवुड के साथ-साथ हिन्दी में भी बड़ी ओपनिंग ले सकती है। पिछले कुछ समय से जिस तरह से साउथ की मूवीज हिन्दी दर्शकों को भा रही हैं, उसे देखने के बाद तो यही लगता है कि डकैत हिन्दी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय रहेगी।

भूत बंगला और डकैत में से कौन सी मूवी रहेगी दर्शकों की पहली पसंद

Bhoot Bangla VS Dacoit Box Office Clash

Bhoot Bangla VS Dacoit Box Office Clash (Image Source: Movie Posters )

अगर ट्रेड पंडितों की मानें तो भूत बंगला और डकैत (Bhooth Bangla VS Dacoit) दोनों को लेकर ही दर्शकों के बीच में अच्छा उत्साह है। हालांकि हिन्दी दर्शकों के बीच भूत बंगला का ही पलड़ा भारी है। डकैत में भले ही मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप जैसे नामी हिन्दी एक्टर्स हो लेकिन फिर भी अक्की की भूत बंगला सिनेमाघरों में अच्छी शुरुआत लेगी। हालांकि ट्रेड पंडित ये भी कहने से नहीं चूक रहे हैं कि अगर डकैत की कहानी ने दर्शकों को प्रभावित किया तो वीकेंड खत्म होते-होते ये भूत बंगला की नीदें भी उड़ा सकती है। वैसे आप इस वीकेंड किस फिल्म को पहले देखेंगे, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article