This Actress Wants To Make Comeback In Bollywood: बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जो इंडस्ट्री में सुपरहिट मूवीज करने के बाद अचानक से गायब हो गए। उनकी गैर-मौजूदगी ने फैंस को भी हैरान कर दिया था। वहीं आज हम आपको इस आर्टिकल से ऐसी एक्ट्रेस से रूबरू कराएंगे, जिन्होंने बॉलीवुड में कई सुपरहिट मूवीज दीं। लेकिन 30 साल से वह इंडस्ट्री से गायब थीं और विदेश में जाकर बस गई थीं। हालांकि अब वह इंडस्ट्री में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने वीडियो शेयर कर काम भी मांगा, साथ ही ये भी कहा कि वह सपोर्टिंग रोल और यहां तक कि कोई छोटा-मोटा रोल करने के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं। यह भी पढ़ें: Hera Pheri 3: परेश रावल के बाहर होने पर Priyadarshan ने तोड़ी चुप्पी, बताया पूरा सच
बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि मीनाक्षी शेषाद्रि (Meenakshi Seshadri) हैं, जिन्होंने अपने करियर में 'दामिनी' जैसी सुपरहिट मूवीज की हैं। मीनाक्षी शेषाद्री ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह भारत लौट चुकी हैं और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी वापसी करना चाहती हैं। मीनाक्षी शेषाद्रि ने कहा, "मेरे बढ़ते हुए परिवार और इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को नमस्ते। आज मैं आप सभी को आपके प्यार, समर्थन और सम्मान के लिए शुक्रिया कहना चाहती हूं। 30 सालों के बाद मैं अपनी कर्मभूमि यानी मुंबई, भारत में वापसी कर चुकी हूं। साथ ही उम्मीद, पैशन और सकारात्मकता के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की ओर भी कदम बढ़ाया है। मैं सच में अवसरों की तलाश में हूं, चाहे वो लीड रोल हों, सपोर्टिंग रोल हों या फिर कोई छोटा किरदार हो। बस मेरे लिए ये जरूरी है कि वो किरदार दमदार हो। ये फिल्म हो सकता है, ओटीटी हो सकता है लेकिन मैं ऐसे किरदार करना चाहती हूं जो कलाकार के तौर पर मुझे चुनौती दे और मेरे क्राफ्टर को खंगालने में मदद करे।" यह भी पढ़ें: 'भगवान मुझे उठा लो'- काम न मिलने पर छलका Sasural Genda Phool फेम का दर्द, 72 साल की उम्र में खा रही हैं धक्के!

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
मीनाक्षी शेषाद्रि (Meenakshi Seshadri) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने आगे बताया कि उन्हें कई ऑफर मिले, लेकिन कुछ ऐसे थे जो उन्हें पसंद नहीं आए, साथ ही कई में बात नहीं बन पाई। एक्ट्रेस ने कहा, "मैं अपने आप ही इस सफर को देख रही हूं, बगैर किसी एजेंसी के। आप लोगों का समर्थन मेरे लिए इस चरण में बहुत मायने रखता है। भले ही मैं अब भारत में रह रही हूं, लेकिन मैं अपने परिवार के साथ अमेरिका में छुट्टियां बिताती हूं। देखो मैं यहां कोई प्वॉइंट साबित करने के लिए नहीं हूं, बस मैं यहां अपने परिवार के प्यार और समर्थन से वही कर रही हूं जिससे मुझे खुशी मिलती है। मैं आप लोगों से गुजारिश करती हूं कि मुझे यूं ही प्यार और समर्थन देते रहें।" बता दें कि मीनाक्षी शेषाद्रि की आखिरी फिल्म 'घातक' थी, जिसमें वह सनी देओल (Sunny Deol) संग नजर आईं।।
