बॉलीवुड

Maatrubhumi: May War Rest in Peace: भारत माता की रक्षा के लिए जान की बाजी लगाएंगे सलमान, रिलीज से पहले बदला फिल्म का नाम

Salman Khan movie name changed: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म बैटल ऑफ गलवान का अच्छा खासा बज बन हुआ है। ये फिल्म 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इससे पहले मेकर्स ने कुछ ऐसा कर दिया है कि लोग दंग रह गए हैं।

Image

pic credit- salman khan instagram

Salman Khan Movie Name Changed: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस मूवी से लोगों को काफी उम्मीद है। फिल्म में भाईजान एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस बीच मेकर्स ने कुछ ऐसा कर दिया है कि लोग दंग रह गए हैं। नई रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान की मूवी का नाम चेंज हो गया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान मूवी का नया नाम

सलमान खान की वॉर ड्रामा फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट आया है। पहले बैटल ऑफ गलवान नाम से जानी जाने वाली इस फिल्म का अब आधिकारिक नाम बदलकर मातृभूमि: मेय वॉर रेस्ट इन पीस कर दिया गया है। सलमान खान फिल्म्स ने नया पोस्टर जारी करते हुए यह घोषणा की। पोस्टर पर फिल्म का मुख्य संदेश लिखा है, 'मेय वॉर रेस्ट इन पीस।' फिल्म 2020 में गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई खूनी झड़प से प्रेरित है। नए टाइटल की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। कई यूजर्स ने इस संदेश की तारीफ की और इसे शक्तिशाली बताया।

मातृभूमि: मेय वॉर रेस्ट इन पीस फिल्म कब रिलीज होगी

बताते चलें कि सलमान खान की फिल्म मातृभूमि: मेय वॉर रेस्ट इन पीस 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। पहले ये फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। हालांकि मेकर्स ने रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया। बता दें कि सलमान खान की इस मूवी से काफी ज्यादा उम्मीद है। उनकी आखिरी फिल्म सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। इस मूवी को लोगों ने जरा से भी भाव नहीं दिया था। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि सलमान की अपकमिंग फिल्म मातृभूमि: मेय वॉर रेस्ट इन पीस को लोग कितना प्यार देते हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article