बॉलीवुड

फिल्म इंडस्ट्री से परेशान है मानुषी छिल्लर !! महिलाओं के साथ हो रहे भेदभाव पर उठाई आवाज

Manushi Chiller Post for Women: एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट में महिलाओं की स्थिति पर जोर दिया। एक्स हैंडल पर शेयर करते हुए एक्टरे ने लिखा कि -महिलाओं को गलत समझने वाले लोगों को किसी महिला की सफलता का श्रेय उसकी योग्यता को नहीं दिया जाता। खासकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्हें अलग तरीके से ट्रीट किया जाता है।

Image

Manushi Chiller Post for Women

Manushi Chiller Post for Women: बॉलीवुड अभिनेत्री और मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। मानुषी ने महिलाओं के साथ होने वाले व्यवहार और उनकी सफलता पर सवाल उठाने वाले लोगों पर निशाना साधा। समाज और बॉलीवुड इंडस्ट्री में महिलाओं के स्थिति पर चिंता जताते हुए मानुषी ने पोस्ट की है। उनकी इस पोस्ट ने फैंस को यह सोचने पर मजबूर कर दिया क्या वह बॉलीवुड में परेशान हैं और काम के लिए स्ट्रगल कर रही हैं। आइए उनकी इस पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।

एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट में महिलाओं की स्थिति पर जोर दिया। एक्स हैंडल पर शेयर करते हुए एक्टरे ने लिखा कि -महिलाओं को गलत समझने वाले लोगों को किसी महिला की सफलता का श्रेय उसकी योग्यता के बजाय पुरुषों के साथ उनके संबंध कैसे है उसे देना आसान लगता है। मैंने हमेशा मूर्खतापूर्ण टिप्पणियों को अनदेखा किया है, जिनका वास्तविक दुनिया में कोई महत्व नहीं है, लेकिन मैं हमेशा देखती हूँ कि कामकाजी महिलाओं, खासकर मनोरंजन उद्योग में, के बारे में इस तरह के अनादर और परेशानी को झेलती हैं।

मैं एक सशक्त, शिक्षित वातावरण में पली-बढ़ी हूँ, जहां लड़का-लड़की में फर्क होने के बावजूद, हम सभी का समान महत्व था। लेकिन मैं इस मानसिकता को भी जानती हूं कि “सफल होने पर पुरुष मेहनती और प्रतिभाशाली होते हैं, जबकि महिलाएँ अवसरवादी, सोने की खोदने वाली या जोड़-तोड़ करने वाली होती हैं। क्या यह इतना सरल है कि यदि आप किसी महिला के बारे में कुछ बुरा सुनते हैं, तो यह उस महिला से होता है जो उसकी तरह नहीं हो सकती या एक पुरुष से जो उसे पा नहीं सकता, या क्या कोई गहरी जड़ वाला पूर्वाग्रह है?

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article