Malaika on her break up with Arjun Kapoor: बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा ने बीती 23 तारीख को अपना बर्थडे सेलीब्रेट किया। इस खास मौके पर उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर प्यार भरा पोस्ट किया और इस बात पर पक्की मुहर लगा दी कि दोनों के रिश्ते में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें आई थीं कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच सबकुछ सामान्य नहीं है, जिस कारण अर्जुन कपूर का ये पोस्ट लोगों के लिए मायने रखता है। बर्थडे के मौके पर अदाकारा मलाइका अरोड़ा ने मीडिया से बात की और ब्रेकअप की खबरों पर जुबान खोली। मलाइका अरोड़ा ने अपने और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप पर बात करते हुए कहा है कि वो अपनी पर्सनल लाइफ पब्लिकली शेयर नहीं करना चाहती हैं।
अदाकारा मलाइका अरोड़ा के अनुसार, 'मैं अपनी पर्सनल लाइफ पब्लिकली शेयर नहीं करना चाहती हूं। मैं जब खुद से चीजें शेयर करना चाहूंगी तभी मीडिया में आकर कोई बयान दूंगी। मैं किसी को कुछ भी क्लियर नहीं करना चाहती हूं क्योंकि मुझे जो कुछ भी कहना है वो पहले ही कहा जा चुका है।'
बताते चलें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच ब्रेकअप की खबरें कई दफा आ चुकी हैं लेकिन ये कपल आज भी साथ है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पब्लिकली अपने रिलेशनशिप पर बात नहीं करते हैं। कुछ वक्त पहले इन दोनों ने ये स्वीकार किया है कि ये साथ हैं लेकिन अब भी ये अपने रिश्ते पर बात करने से बचते हैं। वैसे आपको मलाइका-अर्जुन की जोड़ी कैसी लगती है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
