Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। मेकर्स शो की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए जेनरेशन लीप लाने वाले हैं। जेनरेशन लीप के बाद शो में विराट और सई के बच्चों की कहानी को दिखाया जाएगा। जनरेशन लीप आने की वजह से शो के लीड कैरेक्टर्स नील भट्ट (Neil Bhatt), आयशा सिंह (Ayesha Singh) और हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) ने अलविदा कह दिया है। इन तीनों स्टार्स का कहना है कि वो शो में अपने से बड़ी उम्र का नहीं दिखना चाहते हैं। आयशा सिंह ने शो को छोड़ने की बात को कंफर्म कर दिया है।
गुम है किसी के प्यार में छोड़ते ही आयशा सिंह को अर्जुन बिजलानी के साथ शो ऑफर हुआ है। एक्ट्रेस ने इस ऑफर को एक्सेप्ट करने से मना कर दिया है क्योंकि वो अभी गुम है शूटिंग कर रही हैं। एक्ट्रेस अपने हर काम में 100 प्रतिशत देने में यकीन रखती हूं।
आयशा सिंह को मिला नया शो
आयशा ने कहा कि मैं एक साथ दो- दो शोज के लिए शूटिंग नहीं कर सकती हूं। इस बात में कोई शक नहीं है कि आयशा ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है। सई के किरदार में आयशा ने अपनी अलग पहचान बनाई हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं।
आयशा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। शो में फैंस को सई और विराट की जोड़ी बेहद है। फैंस दोनों को प्यार से सैयराट बुलाते हैं। शो की स्टोरी लाइन की बात करें तो सई ने सत्या से शादी कर ली है। वो अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं। सई चाहती हैं कि उसके बच्चों के उनके पिता विराट का भी प्यार मिले। अब सई से विराट के साथ- साथ सत्या भी प्यार करने लगा है।
