बॉलीवुड

Malaika Arora ने ब्रेकअप के बाद कसा Arjun Kapoor पर तंज, क्रिप्टिक पोस्ट करते हुए कहा, 'टॉक्सिक लोगों से अब अलग...'

Malaika Arora's Cryptic Post: कुछ दिनों पहले अर्जुन कपूर ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा था कि वो सिंगल हैं। अर्जुन के इस बयान के बाद लोगों को यकीन हो गया कि उनका मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप हो गया है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को लेकर अब एक क्रिप्टिक पोस्ट जारी किया है।

Image

Malaika Arora-Ajrun kapoor

Malaika Arora's Cryptic Post: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस और डांसर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) कई सालों से अर्जुन कपूर को डेट कर रही थीं। कुछ दिनों पहले एक दिवाली पार्टी में अर्जुन कपूर ने बयान देते कहा कि वो इस समय सिंगल हैं। अर्जुन कपूर के इस बयान के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि अभिनेता ने मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप को कन्फर्म कर दिया है। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) संग ब्रेकअप की खबरों के बीच अब मलाइका अरोड़ा का एक क्रिप्टिक पोस्ट खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस पोस्ट में मलाइका ने नवंबर के महीने की चुनौतियों के बारे में बात की है।

मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। मलाइका अक्सर इंस्टा स्टोरीज कुछ ना कुछ ध्यान आकर्षित करने वाले पोस्ट साझा करती रहती हैं। मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने नए पोस्ट में नवंबर की चुनौती के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने एक लंबी लिस्ट जारी की है। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

1. शराब नहीं पीनी

2. आठ घंटे की नींद लें

3. एक मेंटर चाहिए

4. रोजाना एक्सरसाइज करें

5. प्रतिदिन दस हजार कदम चलें

6. रोजाना सुबह 10 बजे तक फास्टिंग करें

7. प्रोसेस्ड फूड से बचें

8. रात 8 बजे के बाद खाना न खाएं

9. टॉक्सिक लोगों को दूर करें

मलाइका अरोड़ा ने जो लिस्ट जारी की हैं उसके अंत में लिखा है कि टॉक्सिक लोगों को दूर करें। इस लाइन को लोगों ने अब अर्जुन कपूर से जोड़ना शुरू कर दिया है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने बेटे अरहान खान का जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बेटे की कई फोटोज भी शेयर की थीं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article