बॉलीवुड

Malaika Arora Birthday: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं मलाइका, नेटवर्थ के मामले में अर्जुन कपूर से काफी आगे

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 06:15 AM IST

Malaika Arora Birthday Special: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस अर्जुन कपूर से कहीं ज्यादा अमीर हैं। आइए जानते हैं मलाइका के इनकम और नेटवर्थ के बारे में।

Image

malaika arora (credit pic: instagram)

Malaika Arora Net worth: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस की फिटनेस देख उनकी उम्र का पता लगाना मुश्किल है। एक्ट्रेस 48 साल की हो गई हैं। मलाइका अभिनेत्री,डांसर और वीजे रह चुकी हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस सफल बिजनेस वुमेन हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। उन्होंने साल 1998 में फिल्म गुड़ नाल इश्क मिठां से की थी।

फिल्मों से ज्यादा एक्ट्रेस अपने डांस के लिए चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस को उनके डांस नंबर के लिए जाना जाता हैं। एक्ट्रेस को छैंय्या- छैंय्या, मुन्नी बदनाम हुई और अनारकली डिस्को चली जैसे गानों से खूब पॉपुलैरिटी मिली थी। 48 की उम्र में मलाइका की फिटनेस देख हर कोई हैरान है। एक्ट्रेस के जन्मदिन के खास मौके पर जानते हैं उनकी नेटवर्थ और इनकम के बारे में।

100 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं मलाइका

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मलाइका की नेटवर्थ 100 करोड़ रुपये के करीब है। वो फिल्म में एक आइटम नंबर पर डांस करने के लिए करोड़ों की मोटी फीस चार्ज करती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस कई रियलिटी शोज को जज करने के लिए मोटी रकम चार्ज करती हैं। एक्ट्रेस 30 से ज्यादा लग्जिरियस ब्रांड को एंडोर्स करती हैं। मलाइका इन ब्रांड्स के विज्ञापन के लिए करोड़ों की फीस लेती हैं। मलाइका फिल्मों के अलावा अपने स्टूडियो योगा डीवा और बिजनेस से अच्छा पैस कमाती हैं।

लग्जरी गाड़ियों की शौकीन हैं मलाइका

मलाइका के पास मुंबई के ब्रांद्रा में आलीशान घर है। इस घर में वो अपने बेटे अरहान के साथ रहती है। एक्ट्रेस के पास Range Rover Vogue, BMW 7 Series 730Ld, Toyota Innova Crysta, BMW X7 जैसी कई लग्जरी गाड़ियां मौजूद हैं। मलाइका अपने बोल्डनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस का हर लुक सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरता हैं। वो इंस्टाग्राम पर आए दिन अपनी फोटो और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article