Anand Pandit Diwali Party : दिवाली का त्योहार हर किसी के लिए बेहद खास होता है। इस बार हम लगातार सेलेब्स की दिवाली पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज देख रहे हैं। हाल ही में प्रोड्यूसर आनंद पंडित (Ananad Pandit) ने अपने घर पर दिवाली पार्टी रखी। इस पार्टी में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से लेकर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) तक शामिल हुए। पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
ऐसे बहुत कम होता है जब अमिताभ बच्चन किसी पार्टी में शिरकत करते हैं। मेगास्टार अमिताभ बच्चन केबीसी के शूट के बाद आनंद पंडित की दिवाली पार्टी में पहुंचे थे। घर जाने से पहले अपने दोस्त के घर पहुंचें बिग बी। बिग बी के पार्टी में आने से आनंद पंडित बेहद खुश हुए। दोनों पुराने दोस्त हैं। आनंद पंडित और अमिताभ बच्चन ने कई फिल्मों में साथ काम किया है।
आनंद पंडित की दिवाली पार्टी में अमिताभ ने ली ग्रैंड एंट्री
दिवाली पार्टी में अमिताभ बच्चन ने ग्रैंड एंट्री ली। उन्होंने प्रिंटेड सिल्क कुर्ता और पैजामा पहना था। आनंद पंडित और अमिताभ बच्चन ने पपराजी को साथ में कई पोज दिए। पार्टी में अमिताभ बच्चन के अलावा अक्षय कुमार, अजय देवगन और काजोल और ऋतिक रोशन नजर आए।
आनंद पंडित के घर लगा सितारों का मेला
अक्षय कुमार क्रीम कलर कुर्ते और पजामे में बेहद स्टाइलिश लग रहे थे। अजय देवगन और उनकी पत्नी काजोल भी नजर आईं। अजय और काजोल ने साथ में कई पोज दिए। पिंक साड़ी में काजोल बेहद खूबसूरत लग रही थी।
वहीं, पार्टी में ऋतिक रोशन कैजुअल आउटफिट में दिखाई दिए। शरमन जोशी भी ट्रेडिशनल लुक में दिखे। पार्टी में तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम शैलेश लोढ़ा में पहुंचे थे। शैलेश अपने पूरे परिवार के साथ नजर आए। अनुपम खेर ने भी पपराजी को पोज दिया।
