Satish Shah Death: टीवी और बॉलीवुड की दुनिया के जाने-माने स्टार सतीश शाह (Satish Shah) का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। 'सराबाई वर्सेज सराबाई' (Sarabhai vs Sarabhai) शो से उन्होंने लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सतीश शाह का किडनी संबंधी बीमारियों के कारण हुआ है। सतीश शाह को इलाज के लिए हिंदुजा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। इस खबर के सामने आने के बाद सतीश शाह के फैंस काफी उदास नजर आ रहे हैं। इस खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड में शौक की लहर दौड़ पड़ी है। सतीश शाह टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड की दुनिया में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं।
सतीश शाह का एक्टिंग करियर
सतीश जी का जन्म 1951 में हुआ था और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। लेकिन असली फेम तो उन्हें टीवी शोज से मिला। 'सराभाई वर्सेज सराभाई' (Sarabhai vs Sarabhai) वो शो था, जो 2004 में शुरू हुआ था। इसके अलावा सतीश शाह ने अपने करियर में 50 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में काम किया, जहां उनकी कॉमिक टाइमिंग और वर्सेटाइल एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीता था। सतीश शाह ने जाने भी दो यारो (Jaane Bhi Do Yaaro), शक्ति (Shakti), कल हो ना हो (Kal Ho Naa Ho), जाने तू या जाने ना (Jaane Tu Ya Jaane Na), ये है जलवा (Yeh Hai Jalwa), मुझसे शादी करोगी (Mujhse Shaadi Karogi), मैंने प्यार किया (Maine Pyar Kiya) और हम आपके हैं कौन (Hum Aapke Hain Koun) जैसी मूवीज में काम किया। इन फिल्मों में सतीश शाह का छोटा रोल था, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने किरदार से लोगों का दिल लिया था। सतीश शाह के निधन के बाद फैंस सोशल मीडिया पर एक्टर को याद करते नजर आ रहे हैं। सतीश शाह का अंतिम संस्कार कल दोपहर में होगा।
स्टार्स और लोगों ने दी श्रद्धांजलि
सतीश शाह के निधन की खबर ने फैंस के साथ-साथ बी-टाउन को भी हिला दिया है। सतीश शाह के निधन पर भारतीय फिल्ममेकर अशोक पंडित ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, 'ये बताते हुए बहुत दुख और सदमा हो रहा है कि मशहूर एक्टर और बहुत अच्छे इंसान सतीश शाह का एक घंटे पहले किडनी फेल होने की वजह से निधन हो गया। इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान। ओम शांति।' अशोक पंडित के अलावा और भी सितारे और फैंस सतीश शाह को श्रद्धांजलि देते नजर आए।
