Aamir on his relation with Gauri: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ लिव-इन में मूव कर चुके हैं, जिसके बाद हर किसी के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या वो तीसरी बार शादी कर चुके हैं। आमिर खान ने बॉलीवुड हंगामा के साथ इस बारे में एक्सक्लूसिव बात करते हुए बताया है कि उन्हें गौरी के साथ रहने के लिए किसी प्रकार की इजाजत की जरूरत नहीं है क्योंकि वो दिल में ही गौरी से शादी कर चुके हैं। आमिर खान के अनुसार, "हम हैप्पी पटेल पर काम कर रहे थे तब गौरी ने ये फैसला लिया कि हम साथ में मूव इन कर लेते हैं। ये एक कमाल का पागलपंती वाला फैसला था।" (इसे भी पढ़ें: Border 2 के मेकर्स को लगा 440 वोल्ट का झटका, इन देशों में नहीं रिलीज होगी फिल्म)
आमिर खान ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है, "मैं और गौरी एक-दूसरे के लिए काफी सीरियस हैं। हम दोनों एक-दूसरे के लिए कमिटेड हैं। हम दोनों को पता है कि हम एख-दूसरे के पार्टनर हैं। जहां तक शादी का सवाल है तो मेरे लिए ये एक पवित्र रिश्ता है और दिल में मैं गौरी को पत्नी ही मानता हूं। चाहें हम इस बारे में खुलकर उतनी बात करें या नहीं लेकिन हमें पता है कि हम साथ-साथ हैं।"
आमिर खान ने 60वें जन्मदिन पर गौरी को फैंस से मिलवाया था
आमिर खान ने कुछ वक्त पहले ही अपना 60वां बर्थडे सेलीब्रेट किया था। इस खास मौके पर उन्होंने गौरी को दुनिया से मिलवाया था और ये खुलासा भी किया कि वो फिर से एक बार रोमांटिक रिलेशनशिप में हैं। गौरी स्प्रैट आमिर खान की फैमिली के काफी करीब हैं और हर खास मौके पर खान परिवार के इर्द-गिर्द ही नजर आती हैं। (इसे भी पढ़ें: Border 2: सनी देओल की फिल्म को CBFC ने इन बदलाव के साथ किया पास, एक्शन सीन्स में नहीं लगा कोई कट)
2 दफा तलाक ले चुके हैं आमिर खान
अभिनेता आमिर खान गौरी स्प्रैट के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले दो दफा शादी कर चुके हैं और दोनों बार उनका तलाक हो गया था। इन 2 शादियों से आमिर खान के 3 बच्चे हैं। आमिर खान की नई गर्लफ्रैंड उनकी एक्स-पत्नियों से भी मिल चुकी हैं और मीडिया के सामने इन तीनों की दोस्ती भी आ चुकी है। गौरी पिछले कुछ समय से लगातार जिस तरह से आमिर खान का ख्याल रख रही हैं, उससे लग रहा है कि दोनों अपने रिश्ते को लेकर वाकई काफी गंभीर हैं।
