बॉलीवुड

Border 2: सनी देओल की फिल्म को CBFC ने इन बदलाव के साथ किया पास, एक्शन सीन्स में नहीं लगा कोई कट

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 22, 2026, 11:49 AM IST

Border 2 CBFC Update: एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) कल यानी 23 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी फिल्म को बिना किसी कट के CBFC ने पास कर दिया है, अब इसको लेकर नई रिपोर्ट आ गई है।

Image

Image Source: Border 2 Movie

Border 2 CBFC Update: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में आ गई है। फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी फिल्म का कोई पोस्टर रिलीज हो रहा तो कभी स्टार्स के इंटरव्यू सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म को लेकर एक खबर सामने आई थी फिल्म बॉर्डर 2 को सेंसर बोर्ड से बिना किसी कट के पास कर दिया गया है। अब इसको लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसने हलचल मचा दी है। तो चलिए जानते हैं रिपोर्ट में फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर क्या खुलासा हुआ है।

'बॉर्डर 2' में किए गए बदलाव

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह फिल्म की लेकर सामने आई एक रिपोर्ट है। Bollywood Hungama की रिपोर्ट के मुताबिक CBFC ने फिल्म के किसी भी डायलॉग या एक्शन सीन में कोई कट नहीं मांगा है। सभी एक्शन सीन बिना किसी बदलाव के रहने दिए गए हैं। हालांकि, सीबीएफसी ने कुछ मामूली बदलाव जरूर मांगे। फिल्म निर्माताओं से कहा गया कि सनी देओल के किरदार के क्रेडिट में फतेह सिंह का असली नाम जोड़ा जाए। जहां-जहां युद्ध के प्लेन पर भारतीय झंडा दिख रहा था, उसे नियमों के हिसाब से बदल दिया गया। युद्धपोत का नाम बदलकर ‘कवच’ कर दिया गया। योद्धाओं की जानकारी दिखाने वाले हिस्से को थोड़ा लंबा और बड़ा फॉन्ट वाला बनाया गया। निर्माताओं की मांग पर, सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध दस्तावेजों को सीबीएफसी की एग्जामिनिंग कमिटी के सदस्यों के सामने पेश किया गया। अंत में, निर्माताओं से कहा गया कि वे यह क्रॉस-चेक करें कि कंधे पर दिखाया गया एम्ब्लम सही है या नहीं। प्रोड्यूसर्स ने बताया कि ये पूरी तरह सही है और उन्होंने इसे सेना तथा मेजर होशियार सिंह दहिया के परिवार से भी सत्यापित कर लिया है। इन बदलावों को लागू करने के बाद, बॉर्डर 2 को यू/ए 13+ सर्टिफिकेट मिल गया।

कब रिलीज होगी फिल्म

सनी देओल की फिल्म कल यानी 23 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन (Varun Dhawan), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh), मोना सिंह (Mona Singh), सोनम बजवा (Sonam Bajwa), आन्या सिंह (Anya Singh) और अहान शेट्टी (Ahan Shetty) का भी अहम रोल होने वाला है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article