बॉलीवुड

Border 2 के मेकर्स को लगा 440 वोल्ट का झटका, इन देशों में नहीं रिलीज होगी फिल्म

Border 2 Update: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 का खुमार सभी लोगों पर चढ़ चुका है। मूवी कल यानी 23 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिससे मेकर्स टेंशन में आ गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Image

pic credit- border 2 film

Border 2 Update: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 पर सभी की नजरें टिकी हुई है। बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत के स्टार्स फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं। आज अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि वो फिल्म जरूर देखने जाएंगे। हालांकि एक खबर ने बॉर्डर 2 के मेकर्स की रातों की नींद उड़ दी है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 खाड़ी देशों में नहीं रिलीज होगी। इस न्यूज ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

इन देशों में नहीं रिलीज होगी बॉर्डर 2

2026 की पहली बड़ी फिल्म 'बॉर्डर 2' कल रिलीज होने वाली है और टिकट बिक्री से साफ दिख रहा है कि दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। भारत के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म को अच्छी शुरुआत मिलने वाली है। लेकिन खाड़ी देशों में फिल्म देखने का इंतजार कर रहे फैंस निराश हो सकते हैं, क्योंकि वहां 'बॉर्डर 2' रिलीज नहीं होगी।बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र ने बताया कि बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में फिल्म रिलीज नहीं होगी। इस इलाके में 'एंटी-पाकिस्तान' कंटेंट वाली फिल्मों को अक्सर रिलीज नहीं मिलती। 'बॉर्डर 2' की टीम ने कोशिश की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। रिलीज से एक दिन पहले भी उम्मीद कम है। सूत्र ने आगे कहा कि हाल ही में 'धुरंधर' भी इसी इलाके रिलीज नहीं हुई थी। लेकिन 'बॉर्डर 2' के मेकर्स इस बात से परेशान नहीं हैं। अगर फिल्म दर्शकों को पसंद आई तो कमाई की कोई सीमा नहीं रहेगी।

धुरंधर पर नहीं पड़ा असर

'धुरंधर' ने भी बिना खाड़ी देशों के धमाल मचाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। ऐसा लगता है कि 'बॉर्डर 2' भी वैसा ही करेगी। गौरतलब है कि सनी देओल की 'गदर 2' को भी इसी वजह से खाड़ी देशों में रिलीज नहीं मिली थी। 2024 में ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' को भी पहले सभी खाड़ी देशों में बैन कर दिया गया था, सिवाय यूएई के। फिल्म में पुलवामा अटैक का जिक्र होने पर पाकिस्तान के कुछ लोगों ने इसे 'एंटी-पाकिस्तान' और संवेदनशील मुद्दे का फायदा उठाने वाला बताया था। इस मुद्दे पर आप क्या सोचते हैं हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article