बॉलीवुड

Salman Khan संग डेब्यू करने के बाद भी Mahima Makwana को बॉलीवुड में नहीं मिला काम, एक्ट्रेस का छलका दर्द

Mahima Makwana On Debut With Salman Khan: हाल ही में एक पोर्टल से बात करते हुए महिमा मकवाना (Mahima Makwana) ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म से डेब्यू किया था लेकिन उन्हें इंडस्ट्री में काम नहीं मिला। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उनके काम को नोटिस भी नहीं किया गया था।

Image

Mahima Makwana and Salman Khan

Mahima Makwana On Debut With Salman Khan: महिमा मकवाना ने टीवी इंडस्ट्री से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस को लोगों के बीच सही पहचान टीवी के लोकप्रिय सीरियल 'सपने सुहाने लड़कपन के' से मिली थी। महिमा मकवाना ने इस सीरियल में लीड रोल निभाया था। इस सीरियल में लोगों ने महिमा के किरदार को बेहद पसंद किया था। टीवी इंडस्ट्री में नाम कमाने के बाद महिमा मकवाना (Mahima Makwana) ने 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' (Antim: The Final Truth) से बॉलीवुड में अपने नए सफर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में महिमा के अपोजिट लीड रोल में सलमान खान (Salman Khan) के बहनोई आयुष शर्मा (Aayush Sharma) नजर आए थे। फिल्म में सलमान खान भी अहम भूमिका दिखाई दिए थे। हाल ही में महिमा ने खुलासा करते हुए बताया कि सलमान खान की फिल्म में काम करने के बावजूद उन्हें काम नहीं मिला।

एक ऑनलाइन एंटरटेनमेंट पोर्टल से बात करते हुए महिमा मकवाना ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम ना मिलने पर बात की। उन्होंने सलमान खान और आयुष शर्मा स्टारर 'अंतिम' करने के बाद काम नहीं मिलने की बात कबूल की। महिमा ने कहा कि 'अंतिम' एक अच्छी फिल्म थी। इसे बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला। महिमा ने बताया कि 'अंतिम' फिल्म में उनके काम को ज्यादा नोटिस नहीं किया गया।

लोगों ने फिल्म में उनकी और उनके अभिनय की तारीफ भी की। इतना ही नहीं सलमान खान संग डेब्यू करने के बाद भी उन्हें बॉलीवुड में काम नहीं मिला। महिमा मकवाना इस समय एक अच्छी फिल्म की तलाश में हैं। हाल ही में महिमा मकवाना को एले लिस्ट अवार्ड्स में हिस्सा लेते हुए देखा गया था। इस दैरान महिमा बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article