बॉलीवुड

Mahavatar: बड़े स्तर पर बन रही है विक्की कौशल की फिल्म, प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने किया बड़ा खुलासा

Dinesh Vijan on Vicky Kaushal's Mahavatar: मुंबई में चल रहे वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (Waves 2025) के दौरान 2 मई को बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने अपने बैनर तले बन रही फिल्म 'महावातर' को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि वो इस फिल्म को सबसे बड़ी फिल्म के रूप में पेश करेंगे।

Image

Dinesh Vijan on Vicky Kaushal's Mahavatar

Dinesh Vijan on Vicky Kaushal's Mahavatar: साल 2025 में बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' (Chhaava) रिलीज हुई। इस फिल्म ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करनी शुरू कर दी थी। फिल्म को दिनेश विजान के बैनर तले बनाया गया था। 'छावा' की सफलता से पहले ही दिनेश विजान ने विक्की कौशल के साथ एक पीरियड ड्रामा 'महावातर' (Mahavatar) बनाने की घोषणा कर दी थी। इस मूवी में विक्की कौशल को चिरंजीवी परशुराम के रोल में देखा जाना है। फिल्म को लेकर दिनेश विजान ने मुंबई में चल रहे वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट के दौरान 2 मई को बड़ा खुलासा किया है।

वेव्स 2025 समिट के दौरान दिनेश विजान ने हॉलीवुड और बॉलीवुड की फिल्में बनने के अंतर के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि अमेरिकन फिल्म्स अपनी टाइम और पैसा इंटरनेशनल मार्किट को बनाने में लगाती हैं। सभी कहना है कि आज के समय में कंटेंट ही किंग है लेकिन एक बुद्धिमान आमिर ने बताया कि डिस्ट्रीब्यूशन ही गॉड है। उन्हें लगता है कि बॉलीवुड पर काम करने की जरुरत है। इसके बाद दिनेश विजान ने अपने बैनर तले बन रही 'महावातर' को लेकर कहा कि यह सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है।

दिनेश विजान ने यह भी कहा, 'हम चाहते है कि 'महावातर' को हम एक बड़ी फिल्म के रूप में पेश करें।' उन्होंने कहा कि ‘वर्ल्ड क्लास फिल्म’ बनाने की तकनीक उपलब्ध है। उन्होंने कहा, 'फिल्म बनाई फिल्में सफल रही हैं और हम यह जोखिम उठाने को तैयार हैं।' बताते चलें यह फिल्म अमर कौशिक द्वारा डायरेक्ट की जाने वाली है। मेकर्स इसे साल 2026 में रिलीज करेंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article