Madhuri Dixit Mother Passed Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की मां स्नेहलता दीक्षित (Snehlata Dixit) का आज सुबह 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्ट्रेस की मां ने आज 12 मार्च 2023 को आखिरी सांस ली है। जिसके साथ ही माधुरी दीक्षित के सिर से अब मां का साया हट गया है। माधुरी दीक्षित की मां का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे वर्ली के श्मशान घाट में होने वाला है। स्नेहलता दीक्षित के निधन पर एक्ट्रेस का रिएक्शन भी सामने आ गया है। एक बयान में माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने ने कहा गया है, 'हमारी प्यारी आई, स्नेहलता दीक्षित, आज सुबह हम सब के बीच नहीं रही।' इस बीच सोशल मीडिया पर फैंस माधुरी दीक्षित की मां के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। बाकी बेटियों की तरह ही माधुरी दीक्षित भी अपनी मां से काफी क्लोज थी और काफी प्यार करती थीं। इस दुख की घड़ी में पूरा बॉलीवुड और लाखों फैंस एक्ट्रेस के साथ खड़े हुए हैं।
मां से बेहद करीब थीं माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपनी मां से बेहद करीब थीं। साल 2013 में माधुरी की मां ने फिल्म 'गुलाब गैंग' के का एक गाना मां बेटी ने एक साथ रिकॉर्ड किया था। फिल्म के निर्देशन अनुभव सिन्हा को जब पता चला की माधुरी दीक्षित की मां अच्छी गायिका है, तो उन्होंने स्नेहलता दीक्षित से ये गाना रिकॉर्ड करने के लिए पूछा, जिसके बाद एक्ट्रेस की मां ने हां कर दिया। माधुरी और उनकी मां एक दूसरे से काफी अच्छा रिश्ता शेयर करती थीं।
जन्मदिन पर किया था इमोशनल पोस्ट
माधुरी दीक्षित ने अपनी मां के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट किया था। माधुरी दीक्षित ने फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो, सब कहते हैं कि एक मां एक बेटी की सबसे अच्छी दोस्त होती है। आपने मेरे लिए जो कुछ भी किया है, आपने जो सिखाया है, वह आपकी तरफ से मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है। मैं आपके केवल अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करती हूं।'
