बॉलीवुड

इसका शो कभी मत देखना... बॉलीवुड की धक-धक गर्ल के कनाडा टूर की जमकर हो रही ट्रोलिंग, सोशल मीडिया पर लोग निकाल रहे भड़ास

Madhuri Dixit Canada Tour Troll: माधुरी दीक्षत का कनाडा टूर जमकर ट्रोल हो रहा है। माधुरी के शो के साथ-साथ लोग ऑर्गनाइजर को भी भला-बुरा कह रहे हैं। । सोशल मीडिया पर लगातार ऐसी बातें वायरल हो रही है कि यह अबतक का सबसे बकवास शो था। आइए आपको बताते हैं उनके शो में ऐसा क्या हुआ।

Image

Image Source : X Handle

Madhuri Dixit Canada Tour Troll: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित चर्चा में आ गई है। इस बार वह अपनी फिल्म या किसी शो के लिए नहीं, बल्कि अपने कनाडा टूर की वजह से ट्रोल हो रही है। दरअसल अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का कनाडा में शो था। जिसमें कुछ ऐसा हुआ कि इसे सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक्ट्रेस से प्यार करने वाले फैंस भी यह कह रहे हैं कि उनका शो कभी मत देखना। सोशल मीडिया पर लगातार ऐसी बातें वायरल हो रही है कि यह अबतक का सबसे बकवास शो था। आइए आपको बताते हैं उनके शो में ऐसा क्या हुआ।

सोशल मीडिया पर सामने आई जानकारी के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित( Madhuri Dixit) अपने शो में 3 घंटे देरी से आई। जिससे उनके फैंस नाराज हो गए और रिफन्ड की डिमांड करने लगे। यही नहीं लोगों ने इस शो को बकवास और एक नंबर का बोरिंग बताया। सोशल मीडिया पर शो की वीडियोज जमकर वायरल हो रही है। जिसमें यूजर्स कह रहे हैं कि "आप लोगों को एक सलाह देना चाहते हैं कि कभी माधुरी दीक्षित का शो मत देखना'। फैंस ने इस शो को पूरी तरीके से अनऑर्गनाइज़ बताया और कहा कि यहाँ किसी भी तरह की कोई सुविधा नहीं थी।

माधुरी दीक्षित ने नहीं किया एंटरटेन

सामने आई वीडियोज को देखने के बाद पता चल रहा है कि माधुरी दीक्षित ने इस शो में अपने फैंस को एंटरटेन नहीं किया। एक यूजर का कहना है कि वह सिर्फ गानों पर स्टेप करती नजर आई, हर दो मिनट में वह कुछ देर डांस करती और रुक जाती थी। यह शो बिल्कुल भी मजेदार नहीं था। यही नहीं फैंस का ये भी कहना है कि माधुरी दीक्षित के शो की टिकट लेकर उनके पैसे फंस गए।

नेहा कक्कड़ भी हुई थी ट्रोल

बताते चले कि माधुरी दीक्षित से पहले सिंगर नेहा कक्कड़ को भी देरी से आने पर ट्रोल किया गया था। नेहा कक्कड़ अपने शो में लेट पहुंची थी उसके बाद लोगों ने उनके शो को जमकर ट्रोल किया था। ऐसा पहली बार नहीं है कि कोई स्टार अपने शो में देरी से आया हो। इस तरह की लापरवाही अक्सर देखने को मिल जाती है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article