बॉलीवुड

माधुरी दीक्षित ने नवरात्र में खरीदा नया घर, 48 करोड़ रुपये है कीमत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 11:42 PM IST

madhuri dixit buys New house: शारदीय नवरात्र के दौरान माधुरी दीक्षित ने एक बेहद ही उम्दा काम किया है। उन्होंने मुंबई में करीब 48 करोड़ रुपये में का एक नया अपार्टमेंट खरीद लिया है।

Image

madhuri dixit

माधुरी दीक्षित इन दिनों टीवी शो झलक दिखला जा-10 में नजर आ रही हैं। डांसिंग रियलिटी शो झलक दिखला जा में माधुरी दीक्षित जज के तौर पर नजर आ रही हैं। अब खबर है कि धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित एक नए घर की मालकिन बन गई हैं। जी हां, शारदीय नवरात्र के दौरान माधुरी दीक्षित ने एक बेहद ही उम्दा काम किया है। उन्होंने मुंबई में करीब 48 करोड़ रुपये में का एक नया अपार्टमेंट खरीद लिया है। हालांकि, मुंबई जैसे शहर में आज की तारीख में 48 करोड़ रुपये में पूरा अपार्टमेंट खरीदना मुमकिन नहीं है।

खबरों के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मुंबई के लोअर परेल इलाके में 48 करोड़ रुपये में एक अपार्टमेंट खरीदा है। संपत्ति 28 सितंबर 2022 को रजिस्ट्री कराई गई थी। 53वीं मंजिल पर स्थित अपार्टमेंट 5,384 वर्ग फुट का है। उनके अनुसार, अपार्टमेंट सात कार पार्किंग स्लॉट के साथ है। पिछले साल अक्टूबर में माधुरी दीक्षित ने मुंबई में तीन साल के लिए 12.5 लाख रुपये महीने के किराए पर एक घर लिया था।

माधुरी दीक्षित इन दिनों अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस की फिल्म मजा मा पहले बार ओटीटी पर रिलीज होगी। एक्ट्रेस इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। माधुरी दीक्षित ने अब एक इंटरव्यू में इसी के बारे कहा कि अब समय में काफी बदलाव आ चुका है। पहले भी फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के लीड रोल पर फिल्म बन चुकी हैं, लेकिन ऐसी फिल्में बहुत ही कम है। अब महिलाओं को साबित करने का मौका दिया जा रहा है। फिल्म सिनेमा में महिलाओं के लिए यह काफी अच्छा समय है। अब फिल्मों में महिलाओं की अहमियत बढ़ गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article