Madhu Mantena and Ira Trivedi Wedding Reception: बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोड्यूसर मधु मंटेना (Madhu Mantena) और इरा त्रिवेदी (Ira Trivedi ने शादी कर ली है। दोनों की शादी के बाद उन्होंने एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी आयोजित की है, जिसनें बॉलीवुड जगत के कई बड़े सितारे नजर आ रहे हैं। इस रिसेप्शन पार्टी से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें आमिर खान, ऋतिक रौशन और अल्लू अर्जुन नजर आ रहे हैं। इंडिया के तीनों सुपरस्टार को एक ही फ्रेम में देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस बीच वायरल फोटोज और वीडियो में तीनों एक दूसरे से गले मिलते और हंसी-मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं। आमिर, ऋतिक और अल्लू अर्जुन की तिकड़ी देख कर फैंस काफी एक्साइडेट नजर आ रहे हैं।
फैंस ने की एक साथ फिल्म करने की मांग
मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी की रिसेप्शन पार्टी में आमिर खान, ऋतिक रौशन और अल्लू अर्जुन की महफिल नजर आई है। तीनों सुपरस्टार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस बीच कई फैंस अल्लू अर्जुन, आमिर खान और ऋतिक रौशन को एक साथ फिल्म में देखने की मांग कर रहे हैं। पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन के फैंस भी चाहते हैं कि वह आमिर और ऋतिक के साथ जबरदस्त बॉलीवुड फिल्म में काम करते दिखें।
बता दें कि मधु और इरा की शादी में लगभग पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री ही एक छत के नीचे नजर आई है। इस रिसेप्शन पार्टी में ऋतिक रौशन ने सबा आजाद के साथ एंट्री मारी है। वहीं सारा अली खान, कार्तिक आर्यन, पश्मीना रोशन, फरदीन खान, अनुपम खेर, अनिल कपूर, राकेश रोशन, मधुर भंडारकर, जैकी श्रॉफ, हुमा कुरैशी, सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आए हैं।
