बॉलीवुड

Gadar 2: खत्म हुआ इंतजार! आज इतने बजे रिलीज होगा 'गदर 2' का टीजर, हो गई आधिकारिक घोषणा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 12, 2023, 08:00 AM IST

Gadar 2 Teaser: बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्मों में से एक गदर 2 का टीजर आज 12 जून 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाला है। फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल की कैमिस्ट्री देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। गदर 2 को बड़े पर्दे पर 11 अगस्त के दिन रिलीज किया जाना है।

Image

Gadar 2 teaser

KEY HIGHLIGHTS
  • आज रिलीज होगा गदर 2 का टीजर।
  • मेकर्स ने टीजर रिलीज की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
  • सनी देओल की फिल्म के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Gadar 2 Teaser: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) और एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की मच अवेटेड फिल्म गदर 2 (Gadar 2) का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का पहला पार्ट यानी गदर-एक प्रेम कथा को 9 जून 2023 को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। जिसके साथ ही फिल्म गदर 2 का टीजर भी फिल्म से पहले अटैच किया गया है, हालांकि इसे सोशल मीडिया पर अभी रिलीज नहीं किया गया है। हालांकि मेकर्स ने टीजर को लेकर अब आधिकारिक घोषणा कर दी है। सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 का ट्रेलर आज 12 जून को ही रिलीज किया जाने वाला है। आइए इस आधिकारिक घोषणा पर एक नजर डालते हैं।

आज इस समय आएगा गदर 2 का टीजर

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि गदर 2 का टीजर आज 12 जून 2023 को दोपहर 12 बजे रिलीज किया जाएगा। वैसे तो मेकर्स ने गदर के साथ ही फिल्म का टीजर अटैच किया था, हालांकि अब इसे सोशल मीडिया पर भी रि लीज कर दिया जाएगा। फिल्म के टीजर का लेकर अब फैंस का इंतजार खत्म होने ही वाला है। गदर 2 को 11 अगस्त 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाने वाला है। हाल ही में कुछ समय पहले फिल्म की शूटिंग पूरी की गई है। हालांकि गदर 2 को बॉक्स ऑफिस पर एक बड़े क्लैश का सामना करना पड़ेगा।

अक्षय-सनी और रणबीर का होगा क्लैश

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल भी 11 अगस्त को ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। वहीं अक्षय कुमार ने भी अपनी फिल्म OMG 2 की रिलीज डेट हाल ही में अनाउंस की है, ये फिल्म भी 11 अगस्त को ही रिलीज होगी। जिसके बाद अब गदर 2, एनिमल और OMG 2 के भी जबरदस्त क्लैश देखने को मिलने वाला है। फैंस तीनों ही फिल्मों के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article