बॉलीवुड

Aamir Khan की रूमर्ड गर्लफ्रेंड फातिमा सना शेख संग बेटी इरा खान ने शेयर की PICS, यूजर्स ने बुलाया- 'तीसरी पत्नी..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 5, 2023, 08:22 AM IST

Aamir Khan and Fatima Sana Shaikh Relationship: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों एक्ट्रेस फातिमा सना शेख संग अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, हाल ही में उनकी बेटी इरा खान ने फातिमा और किरण राव संग सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की हैं, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

Image

Aamir Khan and fatima sana Shaikh relationship rumors

KEY HIGHLIGHTS
  • आमिर खान की बेटी ने फातिमा संग शेयर की तस्वीरें।
  • सोशल मीडिया पर इरा खान की फोटोज वायरल हुईं।
  • इन फोटोज में किरण राव भी नजर आ रही है।

Aamir Khan and Fatima Sana Shaikh: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों एक्ट्रेस फातिमा सना शेख संग अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले काफी समय से दोनों का रिलेशनशिप सुर्खियों में बना हुआ है। बीते दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने रूमर्ड गर्लफ्रेंड फातिमा सना शेख संग पिंक बॉल खेलते नजर आए हैं। अब आमिर खान की बेटी इरा खान ने फातिमा सना शेख संग कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, इन तस्वीरों में आमिर की एक्स वाइफ किरण राव और फातिमा सना शेख दोनों एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं। दोनों को एक साथ देखना सोशल मीडिया यूजर्स को नहीं पच रहा है। आइए इन तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं।

लोगों ने बताया आमिर की तीसरी पत्नी

सोशल मीडिया पर आमिर खान की बेटी इरा खान के साथ फातिमा को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं और आमिर के परिवार को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘किरण और फातिमा एक साथ चिल कर रहे हैं, भगवान मुझे भी इतना ही अमीर बना दो..’ वही एक और यूजर ने लिखा, ‘लो जी आमिर खान ने अपनी तीसरी पत्नी भी ढूंढ ली है। इरा बेटी तुम्हारी तीसरी मां मिल गई हैं।’ इस फोटोज पर खुद फातिमा ने भी रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हाहाहा... ये विग’

सुर्खियों में आमिर का रिलेशनशिप

बीते कई दिनों से आमिर खान और फातिमा सना शेख का रिलेशनशिप सुर्खियों में बना हुआ था। फिल्म दंगल में बाप-बेटी की किरदार निभाने के बाद से ही दोनों का रिलेशनशिप चर्चा में आया था। जिसके बाद कई मौकों पर वह एक साथ भी नजर आ चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि इरा खान के इस पोस्ट के बाद आमिर और फातिमा के रिश्ते से पर्दा उठ गया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article