Aneet Padda Not To Be Cast in Shakti Shalini: मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सैयारा' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद से ही अनीत पड्डा (Aneet Padda) लागातार चर्चा में बनी हुई हैं। अनीत पड्डा ने इस मूवी से बतौर लीड एक्ट्रेस कदम रखा है। इससे पहले भी अनीत पड्डा क फिल्मों में देखा गया था लेकिन पहचान उन्हें 'सैयारा' से मिली है। 'सैयारा' की सफलता के बाद अनीत पड्डा को लेकर खबरें आ रही थी कि दिनेश विजान के बैनर तले बनने जा रही हॉरर कॉमेडी मूवी 'शक्ति शालिनी' के लिए उन्हें कास्ट कर लिया गया है। इन खबरों के वायरल होने के बाद अब प्रोडक्शन्स हाउस मैडॉक फिल्म्स ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी की है।
हाउस मैडॉक ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट जारी करते हुए कहा कि जो भी खबरें सामने आ रही हैं हम उनकी कद्र करते हैं लेकिन एक बात क्लियर करना चाहते हैं। शक्ति शालिनी और महा मुंज्या को लेकर जो कास्टिंग की खबरें सामने आ रही हैं वो निराधार हैं। प्रोडक्शन हाउस ने मीडिया से रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि वो ऐसी खबरों पर ध्यान ना दें, जब तक हम किसी चीज की आधिकारिक पुष्टि ना कर दें।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनीत पड्डा को एक कोर्टरूम ड्रामा मूवी ऑफर हुई है। इस मूवी में अनीत पड्डा के साथ फातिमा सना शेख और अर्जुन माथुर जैसी कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस ने यह क्लियर कर दिया है कि उनकी कास्टिंग 'शक्ति शालिनी' मूवी में नहीं हुई है।
