Salman Khan's Maatrubhumi: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का टाइटल बदलकर अब 'मातृभूमि' (Maatrubhumi: May War Rest in Peace) कर दिया गया है। सलमान खान ने खुद टाइटल बदलने की जानकारी देते हुए फैन्स के बीच ताजा पोस्टर भी साझा किया। कई लोगों को लग रहा है कि पहले वाला टाइटल परफेक्ट था। वहीं दूसरी ओर कईयों ने 'मातृभूमि' पर भी सहमति जताई है। टाइटल बदलने के बाद अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स बताती हैं कि 'मातृभूमि' को निर्माताओं ने 40 दिनों तक दोबारा शूट करने का फैसला किया है। खास बात यह है कि फिल्म में एक नया गाना और जोड़ा जा रहा है।
इतने दिनों फिर से शूट की जाएगी 'मातृभूमि'
मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान स्टारर 'मातृभूमि' की टीम फरवरी 2026 से मुंबई में फिल्म के कुछ हिस्सों की दोबारा शूटिंग कर रही है। अब यह शूट लगभग 40 दिनों तक चलने वाला है। इस दौरान फिल्म के कई अहम सीन्स को दोबारा शूट किया जा रहा है। इस मूवी को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए निर्माता हर कामयाब कोशिश करने में लगे हुए हैं। फिल्म में एक बड़ा बदलाव चीनी भाषा का एक गाना है, जिसे हिमेश रेशमिया द्वारा कंपोज किया जाएगा। गाने को अंतिम रूप देने और रिकॉर्ड करने के बाद इसे सलमान खान पर फिल्माया जाएगा। (इसे भी पढ़ें: सान्या मल्होत्रा के हाथ लगी रोमांटिक थ्रिलर, आदित्य रावल संग ऑनस्क्रीन दिखेगी जोड़ी)
सलमान खान स्टारर का निर्देशन अपूर्वा लाखिया द्वारा किया जा रहा है। यह फिल्म गलवान घाटी में 2020 में हुए भारत-चीन सैन्य संघर्ष से प्रेरित है। सलमान खान फिल्म में दिवंगत कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू का किरदार निभाते दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2025 में लद्दाख में शुरू हुई थी और अभी तक यह जारी है। इस मूवी में सलमान खान के अलावा चित्रांगदा सिंह, अभिलाष चौधरी, अंकुर भाटिया, विपिन भारद्वाज, ज़ेन शॉ, हीरा सोहल, सिद्धार्थ मूली, निर्भय चौधरी और साकिब सलीम सहित कई एक्टर्स अहम रोल में दिखाई देंगे।
