Sanya Malhotra's Next With Aditya Rawal: साल 2026 बॉलीवुड सिनेमा के लिए खास होने वाला है। निर्माताओं ने अपने बड़ी-बड़ी फिल्मों को रिलीज करने के लिए यही साल चुना है। इसके अलावा हर दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री से नई-नई फिल्में बनने की खबरें भी बड़ी तेजी वायरल हो रही हैं। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) को अब एक नई रोमांटिक थ्रिलर मूवी ऑफर हुई है। इस मूवी में सान्या मल्होत्रा के अपोजिट दिग्गज अभिनेता परेश रावल के बेटे आदित्य रावल (Aditya Rawal) को अहम भूमिका में देखा जाएगा।
रोमांटिक थ्रिलर में नजर आएंगी सान्या-आदित्य की जोड़ी
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सान्या मल्होत्रा ने एक नई रोमांटिक थ्रिलर मूवी के लिए आदित्य रावल संग हाथ मिलाया है। इस मूवी का निर्देशन पुलकित द्वारा किया जाएगा। फिल्म में सान्या मल्होत्रा और आदित्य रावल की रोमांटिक जोड़ी को देखने के लिए फेस भी बेक़रार हैं। निर्माता इस समय अपनी फिल्मों में फ्रेश जोड़ियों को कास्ट की प्लानिंग कर रहे हैं, जो काफी हद तक सफल हो रही है। इस मूवी का टाइटल फिलहाल 'सुन्दर पूनम' रखा गया है। मेकर्स जल्द ही इस रोमांटिक थ्रिलर की बड़ी घोषणा कर सकते हैं। (इसे भी पढ़ें: 'गोलमाल 5' से पहले इन 7 फिल्मों में विलेन बनकर अक्षय कुमार ने लूटी वाहवाही, लीड हीरो को नहीं मिला भाव)
बताया जा रहा है कि यह मूवी एक रियल लाइफ इवेंट से प्रेरित होगी। सान्या और आदित्य को एकदम अलग अवतार में देखा जाएगा। फिल्म की शूटिंग अप्रैल के बीच में शुरू की जाएगी और कश्मीर, राजस्थान, दिल्ली और मुंबई में बड़े पैमाने पर इसे फिल्माया जाएगा। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस मूवी पर कोई टिप्पणी नहीं की है। फिल्म का निर्माण विक्रम मल्होत्रा की अबंडेंटिया एंटरटेनमेंट कर रही है। अबंडेंटिया एंटरटेनमेंट की इस साल नेटफ्लिक्स पर अनिल कपूर-विजय वर्मा स्टारर "फैमिली बिजनेस" और माधुरी दीक्षित-तृप्ति डिमरी की "मां बहन" सहित दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं।
