Maalik X Review: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की नई एक्शन-ड्रामा 'मालिक' (Maalik) 11 जुलाई के दिन सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। एक तरफ मूवी का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद फैन्स 'मालिक' को देखने के लिए बेताब नजर आए थे। राजकुमार राव पहली बार इस तरह का किरदार निभा रहे हैं। राजकुमार राव की 'मालिक' के रिलीज होने के बाद ऑडियंस ने एक्स अकाउंट अपने-अपने रिव्यू साझा करने शुरू कर दिए हैं। आइए देखें राजकुमार राव की यह मूवी आपको बोर करती है या कन्फ्यूज।
'मालिक' को देखने के बाद ऐसा है लोगों का रिएक्शन...
पुलकित के निर्देशन में बनकर तैयार हुई राजकुमार राव की 'मालिक' मूवी को कई लोगों ने पसंद किया है तो कईयों की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रही है। एक यूजर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा,'राजकुमार राव सर हम आपको इज्जात करते हैं। आप इस तरह के रोल्स के लिए नहीं बने हैं। आप रियल लाइफ स्टोरीज, संघर्ष करते हुए स्टूडेंट्स, ऑनेस्ट ऑफिसर और 'फैमिली मैन जैसी अच्छे रोल्स कर सकते हैं। अपने समय और टैलेंट को इन चीजों में बर्बाद ना करें।'
राजकुमार राव के साथ फिल्म 'मालिक' में मानुषी छिल्लर नजर आ रही हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों को पसंद आ रही है। इस मूवी में प्रोसेनजीत चटर्जी, हुमा कुरेशी, अंशुमान पुष्कर, स्वानंद किरकिरे और सौरभ शुक्ला सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के जरिए जरूर दें। 'मालिक' से पहले राजकुमार राव को अखीर बार फिल्म 'भूल चूक माफ' में देखा गया था। फिल्म में राजकुमार राव के साथ वामिका गब्बी अहम भूमिका में नजर आई थीं।
