बॉलीवुड

Maalik Trailer Release: ग्रैंड इवेंट के साथ इस दिन रिलीज होगा राजकुमार राव की फिल्म का ट्रेलर, जोरों पर है तैयारी

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 27, 2025, 01:03 PM IST

Maalik Trailer Release: राजकुमार राव (Rajkummar Rao) अपनी नई फिल्म 'मालिक' (Maalik) के साथ एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार हैं। इस फिल्म का ट्रेलर इस दिन रिलीज होने वाला है। इसको लेकर मेकर्स एक बड़ा इवेंट भी प्लान कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं क्या होगी ट्रेलर की रिलीज डेट।

Image

Maalik Trailer Release

Maalik Trailer Release: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार राजकुमार राव (Rajkummar Rao) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मालिक' (Maalik) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। राजकुमार राव की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में राजकुमार राव की फिल्म मालिक से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इन सब के बीच फिल्म मालिक से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसने फैंस का दिल खुश कर दिया है। खबर के मुताबिक मेकर्स फिल्म मालिक के ट्रेलर को लॉन्च करने की तैयारी कर रहे है, इसको डेट भी तय हो गई है। तो चलिए जानते हैं राजकुमार राव की फिल्म मालिक का ट्रेलर कब रिलीज होने वाली है।

कब रिलीज होगा मालिक का ट्रेलर

एक्टर राजकुमार राव की फिल्म मालिक फिर से सुर्खियों में आ गई है। फिल्म मालिक के ट्रेलर का इंजतार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक राजकुमार राव की फिल्म मालिक का ट्रेलर अगले महीने यानी 1 जुलाइ को रिलीज होने वाला है। फिल्म को ट्रेलर को एक बड़े इवेंट के साथ लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट में आगे बताया गाया कि राजकुमार राव की फिल्म के ट्रेलर में कई दमदार डायलॉग्स और धांसू सीन्स देखने को मिलने वाले हैं। इस ट्रेलर लॉन्च के बाद स्टार्स फिल्म का प्रमोशन भी शुरू करने वाले हैं। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म मालिक के ट्रेलर रिलीज को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।

कब दस्तक देगी फिल्म

फिल्म मालिक में राजकुमार के साथ मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar), मेधा शंकर (Medha Shankr), और प्रसेनजित चटर्जी (Prosenjit Chatterjee) जैसे स्टार्स भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) एक स्पेशल डांस नंबर में नजर आएंगी। राजकुमार राव की फिल्म मालिक 11 जुलाई को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article