Sanjay Leela Bhansali's
शुरू हुईं 'लव एंड वॉर' की तैयारियां
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक संजय लीला भंसाली इन दिनों 'लव एंड वॉर' को रणबीर कपूर वर्सेज विक्की कौशल की फिल्म बनाने की तैयार में लगे हुए हैं। यह फिल्म रणबीर-विक्की के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देगी। दोनों के बीच आलिया भट्ट को पाने की जंग दिखाई जाएगी। संजय लीला भंसाली ने रणबीर कपूर और विक्की कौशल को लेकर कुछ सीन्स शॉट भी कर लिए हैं। संजय लीला भंसाली दोनों ही एक्टर्स की परफॉर्मेंस से इम्प्रेस हुए हैं।
बताया जा रहा है कि संजय लीला भंसाली आने वाले दिनों में जल्द से जल्द इसकी शूटिंग खत्म कर देंगे। निर्माताओं ने इस मूवी को साल 2026 में रिलीज करने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का बजट भी काफी बड़ा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर रही है। वहीं दूसरी ओर रणबीर कपूर को भी आखिरी बार फिल्म 'एनिमल' में देखा गया था, जो ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आई थीं।
