तय समय पर रिलीज नहीं होगी 'लव एंड वॉर'
हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया की लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर-आलिया और विक्की कौशल स्टारर 'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट में मेकर्स और भी बदलाव कर सकते हैं। पोर्टल से जुड़े सूत्र ने बताया, 'लव एंड वॉर के शेड्यूल में एक मेगा वॉर सीक्वेंस शामिल है, जिसे संजय लीला भंसाली बड़े स्तर पर शूट करने वाले हैं। इस वॉर सीक्वेंस की शूटिंग नवंबर में होगी।' सुनने में आ रहा है कि टीम इस फिल्म को शूटिंग को अगले साल जनवरी के खत्म कर पाएंगे। ऐसे में अब इस मूवी की रिलीज डेट का आगे शिफ्ट होना तय है।
जनवरी में फिल्म की शूटिंग करने के बाद यह पूसिब्ले नहीं कि इस मूवी का पोस्ट-प्रोडक्शन काम खत्म कर इसे 2 महीने के अंदर बड़े परदे पर रिलीज कर दिया जाए। इसलिए मेकर्स अब इस मूवी की रिलीज डेट को आगे बढ़ाएंगे। हालांकि अभी तक मेकर्स ने इस बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है।
