Love & War FIRST Glimpse Out on THIS Date: मशहूर निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love and War) लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। इस मूवी में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की जोड़ी पहली बार बड़े परदे पर दिखाई देगी। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि 'लव एंड वॉर' मार्च 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से फिल्म की रिलीज डेट पर कोई कन्फर्मेशन जारी नहीं हुआ है। अब जानकारी यह है कि निर्माताओं ने इस मूवी की पहली झलक को जारी करने की डेट फाइनल कर ली है।
इस दिन जारी होगा 'लव एंड वॉर' का पहला लुक
मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक संजय लीला भंसाली ने प्लानिंग कर ली है कि वो 'लव एंड वॉर' की पहली झलक साल 2026 के शुरुआती महीने यानी जनवरी में जारी करेंगे। टीम ने भी यही सोचा है कि वो दर्शकों के बीच इस मूवी की पहली झलक को जारी कर उनका उत्साह बढ़ाए। यह 'लव एंड वॉर' का ऑफिशियल पोस्टर भी हो सकता है या फिर सभी एक्टर्स की अलग-अलग लुक भी। दिलचस्प बात यह है कि सेट से लीक हुई पिक्स में इन तीनों एक्टर्स के लुक्स पहले ही दर्शकों के सामने आ चुके हैं।
यह पहली बार होगा जब विक्की कौशल को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट संग एक-साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा। इससे पहले विक्की कौशल ने फिल्म 'संजू' में रणबीर कपूर और 'राजी' में आलिया भट्ट के साथ काम किया था। वहीं दूसरी ओर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के साथ रणबीर-आलिया की जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए दर्शक भी बेताब हैं।
