Akshaye Khanna Rejected Movies: बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना की एक्टिंग और उनकी फिल्में दर्शकों के दिलों पर खूब राज कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में लगातार यह दावा किया जा रहा है कि अक्षय खन्ना ने अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' को करने से इंकार कर दिया है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अक्षय खन्ना ने बिना सोचे समझे रिजेक्ट कर दिया था। आइए देखें ये लिस्ट...
मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि अक्षय खन्ना को फिल्म 'कांटे' ऑफर हुई थी। अक्षय खन्ना के मना करने के बाद यह मूवी लकी अली के हिस्से चली गई।
'खाकी' मूवी भी अक्षय खन्ना के हिस्से आती, अगर उन्होंने इसे ठुकराया नहीं होता। इस मूवी अक्षय कुमार को तुषार कपूर वाला रोल ऑफर हुआ था।
सैफ अली खान ने फिल्म 'परिणीता' में अहम रोल निभाया था। बहुत कम लोग जानते हैं कि यह रोल पहले अक्षय खन्ना को ऑफर हुआ था लेकिन उन्हें इसे रिजेक्ट कर दिया था।
सैफ अली खान और करीना कपूर की फिल्म 'कुर्बान' में भी अक्षय खन्ना को अहम रोल ऑफर हुआ था। बाद में यह रोल विवेक ओबेरॉय को मिल गया।
आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'तारे जमीन पर' को भी अक्षय खन्ना ने रिजेक्ट कर दिया है। इस मूवी को लोगों ने बाद में बहुत पसंद किया था।
बताया जा रहा है कि अक्षय खन्ना ने अब अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' को करने से मना कर दिया है। अक्षय ने इस मूवी के लिए ज्यादा फीस की मांग की है।