बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की नई फिल्म छावा न केवल बॉक्स ऑफिस बल्कि दर्शकों के दिलों में भी जगह बनाने में कामयाब रही है। फिल्म छावा में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार प्ले करते दिखाई दे रहे हैं। दर्शकों को वो इस किरदार में इतने पसंद आ रहे हैं कि लोग विक्की की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अगर बच्चों की बात की जाए तो विक्की कौशल की शानदार एक्टिंग उनके दिलों पर छा गई है, जिसका एक नजारा वायरल वीडियो में देखने को मिला है। छावा की स्क्रीनिंग से एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बच्चा फिल्म खत्म होने के बाद रोता हुआ दिखाई दे रहा है।
कलाकार विक्की कौशल ने इस बच्चे का वीडियो अपने इंस्टाग्राम के अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में बच्चा रोते हुए ही "हर हर महादेव" और "जय मां भवानी" के नारे लगाते दिख रहा है। बच्चे की भावनाएं देखकर विक्की कौशल इतने प्रभावित हुए हैं कि उन्होंने उसकी वीडियो इंटरनेट पर शेयर की है। आप विक्की कौशल द्वारा शेयर की गई वीडियो नीचे देख सकते हैं:
अगर फिल्म छावा के बॉक्स ऑफिस की बात करें तो इसने अब तक अपने खाते में 121 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। इसी के साथ फिल्म छावा साल 2025 की बिगेस्ट वीकेंड ओपनर बन गई है। छावा से पहले रिलीज हुई किसी भी फिल्म ने पहले वीकेंड में इतने शानदार आंकड़े दर्ज नहीं कराए हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो उनका कहना है कि छावा विक्की कौशल के करियर की बिगेस्ट सोलो हिट बनकर उभरेगी और उन्हें ए-लिस्ट एक्टर्स में लाकर खड़ा कर देगी। विक्की कौशल को अब तक लोग अच्छे कलाकार के तौर पर जानते हैं लेकिन छावा के बाद वो एक बैंकेबल स्टार के रूप में भी पहचाने जाने लगेंगे।
