क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट अवॉर्ड्स की घोषणा, लगातार दूसरी बार ट्रेविस हेड ने जीता AB मेडल, देखें पूरी सूची

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने सालाना अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी। एक बार फिर से ट्रेविस हेड ने एलन बॉर्डर मेडल अवॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने एक वोट से एलेक्स कैरी को पछाड़ा। मिचेल स्टार्क को शेन वॉर्न टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा गया है।

Image

ट्रेविस हेड (साभार-X)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी गई है और लगातार दूसरी बार एलन बॉर्डल मेडल बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने जीता है। हेड ने यह अवॉर्ड अपने साथी खिलाड़ी एलेक्स कैरी को पछाड़कर अपने नाम किया है। कैरी को 152 वोट मिले जबकि हेड को 153 वोट मिले। इस दौरान हेड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 30 मैच में 1437 रन बनाए। इसके साथ ही हेड 5वें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने बैक टू बैक यह अवॉर्ड अपने नाम किया।

मिचेल स्टार्क को शेन वॉर्न टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा गया है। स्टार्क ने इस दौरान 24 की औसत से 57 विकेट चटकाए थे।

मिचेल मार्श को वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर और जबकि टिम डेविड को टी20 का बेस्ट खिलाड़ी चुना गया है। एनाबेल सदरलैंड को बेलिंडा क्लार्क मेडल से सम्मानित किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट अवॉर्ड्स

ट्रैविस हेड - एलन बॉर्डर मेडल विजेता

मिचेल स्टार्क - टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर

मिचेल मार्श - वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर

टिम डेविड - T20I प्लेयर ऑफ द ईयर

हेड के लिए खास रहा यह मौका

हेड ने अवॉर्ड पाने के बाद कहा कि पिछली बार की तुलना में यह बेहद खास रहा, क्योंकि यह अवॉर्ड देने के लिए खुद एलन बॉर्डर मौजूद थे। एशेज सीरीज जीतना बेहद खास रहा। उम्मीद है कि आने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को भी हम जीतने में सफल रहेंगे और साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में भी अपना दम दिखाएंगे।

एबी मेडल जीतने वाले खिलाड़ी

स्टीव स्मिथ ने यह अवॉर्ड (2015 और 2023 के बीच) चार अवॉर्ड जीते हैं। नाथन लियोन ने (2019 और 2024) के दौरान कई बार ये अवॉर्ड जीते हैं। रिकी पोंटिंग ने (2004, '06, '07, '09), माइकल क्लार्क (2005, '09, '12, '13), डेविड वार्नर (2016, '17, '20) और शेन वॉटसन (2010, '11) लगातार मेडल जीतने वाले अन्य खिलाड़ी हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article