भिवानी: हरियाणा की महिला मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने ग्लास्गो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में धमाल मचाते हुए महिलाओं के 51 किग्रा भारवर्ग का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। साक्षी ने ग्लास्गो से स्वदेश वापसी के बाद एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने ग्लास्गो में अपनी स्वर्णिम जीत का श्रेय क्रिकेटर विराट कोहली को दिया है।
विराट कोहली फाउंडेशन ने किया सहयोग
साक्षी ने बताया टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली फाउंडेशन ने करियर के शुरुआती और अहम दौर से उनका सहयोग किया है। साक्षी भारतीय सेना में कार्यरत हैं। साल 2022 के राष्ट्रमंडल और 2023 के एशियाई खेलों में भाग लेने से चूकने के बाद साक्षी ने धमाकेदार वापसी करके ग्लास्गो में गोल्ड मेडल अपने नाम करने में सफल रहीं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'तीरंदाज का क्रिकेट कनेक्शन': एशियाई खेलों की तैयारी में जुटे साहिल जाधव ने बताया कैसे सीखा दबाव से निपटना
विजेंदर सिंह को देखकर की थी शुरुआत, विराट ने दिया साथ
साक्षी ने कहा, मैंने विजेंदर सिंह को देखकर मुक्केबाजी की शुरुआत की थी। लेकिन इस यात्रा में विराट कोहली ने मेरा बहुत सहयोग किया। वो मेरे स्पॉन्सर थे। मैं उनका भी शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। विराट कोहली ने आर्थिक सहयोग के साथ-साथ मार्गदर्शन भी किया। उन्होंने शांत रहने, बेवजह के दबाव से बचने और रिंग के अंदर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया।
अब हो रही है सोशल मीडिया पर तारीफ
साक्षी चौधरी का विराट को शुक्रिया कहने का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग विराट कोहली की तारीफ कर रहे हैं। साक्षी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक प्रशंसक ने कहा, विराट कोहली अन्य खिलाड़ियों का सहयोग कर रहे हैं ये एक सच्चे चैंपियन खिलाड़ी की पहचान है। एक अन्य प्रशंसक ने कहा, तथाकथित फैन्स सच्चाई जाने बगैर किसी भी खिलाड़ी
