बॉलीवुड

जया बच्चन नहीं चाहती कि उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा शादी करे, बोलीं 'अब यह सब पुराना...'

Jaya Bachchan on Navya Naveli Nanda: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने हाल ही में हुए एक इवेंट के दौरान नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) की शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है। जया ने कहा कि वो नहीं कि नव्या शादी करे।

Image

Pic Credit: Instagram

Jaya Bachchan on Navya Naveli Nanda: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा जया बच्चन (Jaya Bachchan) किसी ना किसी वजह से हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। एक सफल एक्ट्रेस होने के साथ-साथ जया बच्चन एक शानदार पॉलिटिशियन भी हैं। जया बच्चन का बेबाकी से अपनी राय रखने का अंदाज उन्हें सबसे अलग बनाता है। लोगों की उनकी यही बात सबसे ज्यादा पसंद भी आती है। हाल ही में हुए द वीमेन इवेंट में जया बच्चन ने शिरकत की। इस दौरान वो एक वक्ता के तौर पर नजर आईं। इस दौरान जया बच्चन ने अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) की शादी को लेकर राय रखी। जया बच्चन चाहती हैं कि नव्या शादी ना करे।

नव्या की शादी पर नानी जया ने रखी अपनी राय

जया बच्चन ने इस इवेंट के हुई बातचीत में कहा, 'मैं नहीं चाहती हूं कि नव्या शादी करे।' हालांकि जब जया बच्चन से पूछा गया क्या शादी एक पुरानी परंपरा है तो दिग्गज अदाकारा ने स्वीकार किया। उन्होंने आगे कहा, 'मैं अब नानी बन गई हूं। नव्या आने वाले कुछ दिनों में 28 साल की हो जाएगी। मैं इतनी बड़ी नहीं हूं कि लड़कियों को बच्चों की पालने की सलाह दे सकूं। जमाना बदल गया है। आजकल छोटे बच्चे इतने तेज और होशियार हो गए हैं कि वे आपको भी मात दे देंगे।'

जया बच्चन ने बताया कि किसी भी रिलेशनशिप को बचाने के लिए यह जरुरी नहीं है कि शादी की जाए। एक्ट्रेस ने कहा, 'वो दिल्ली का लड्डू ही खाओ तो मुश्किल न खाओ तो भी मुश्किल। बस लाइफ को एन्जॉय करो!' वर्कफ्रंट की बात अक्रें तो जया बच्चन को आखिरी बार फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था। यह फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र और शबाना आजमी सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आए थे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article