बॉलीवुड

Thalapathy Vijay स्टारर 'Leo' की OTT रिलीज डेट आई सामने, इंडिया में इस दिन देगी दस्तक

Thalapathy Vijay's Leo OTT Release Out: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) और बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म 'लियो' (Leo) की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है। जानिए ये फिल्म कब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी।

Image

Thalapathy Vijay and Sanjay Dutt

Leo OTT Release Out: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म 'लियो' (Leo) ने 19 अक्टूबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया था। फिल्म में थलापति विजय के साथ पहली बार बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) लीड रोल में दिखाई दिए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी धांसू कमाई की थी। सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद इस फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है। लोगों ने फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए काफी समय तक इंतजार किया है। आइए देखें थलापति विजय की 'लियो' किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर थलापति विजय की फिल्म 'लियो' की रिलीज की बड़ी घोषणा की। इस फिल्म को भारत में 24 नवंबर के दिन रिलीज किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर 'लियो' दुनिया भर में तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी सहित सभी भाषाओं में 28 नवंबर को दस्तक देगी।

थलापति विजय की फिल्म 'लियो' ने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। इस फिल्म विजय और संजय दत्त के अलावा तृषा, मैडोना सेबेस्टियन, गौतम मेनन और प्रिया आनंद जैसे कई एक्टर्स लीड रोल में हैं। फिल्म को लेकर लोगों के अंदर एक अलग ही हाइप थी। फिल्म का निर्माण एसएस ललित कुमार और जगदीश पलानीसामी ने सेवन स्क्रीन स्टूडियो के बैनर तले किया था। इस फिल्म में विजय और तृषा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article