बॉलीवुड

Leo box office collection Day 6: जवान के परखच्चे उड़ा रहे हैं थलपति विजय, छठे दिन 200 पार पहुंची फिल्म की कमाई

Leo box office collection Day 6: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय संजय दत्त स्टारर फिल्म 'लियो' के कलेक्शन को देख सभी की आंखें चौंधिया गई हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर फिल्म ने छठे दिन कितने करोड़ो रूपए अपनी जेब में डाल लिए हैं।

Image

Leo box office collection Day 6

Leo box office collection Day 6: तृषा कृष्णन और साउथ सुपरस्टार थलपति विजय (Thalapathy Vijay) स्टार फिल्म रिलीज होते ही सभी फिल्मों को धोबी पछाड़ देने में लगी हुई है। फिल्म का क्रेज फैंस के बीच सिर चढ़ बोल रहा है, इस बात का सबूत सिनेमा थिएटर है। इस फिल्म के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब फिल्म के छठे दिन के कलेक्शन सामने आ गया है, जिसे देख बॉलीवुड फिल्मों के पसीने छूठ गए हैं। टाइम नाउ नवभारत खास रिपोर्ट में जानिए अब तक कितना कलेक्शन हो गया है।

लोकेश कनकराज निर्देशित फिल्म लियो ने छठे दिन 31 करोड़ अपनी झोली में डाले, ऐसे में इसे देख मेकर्स के भी बल्ले-बल्ले हो गई है। अब सैकनिल्क रिपोर्ट के अनुसार लियो ने अब तक 248.60 करोड़ रूपए का कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी सहित कई भाषाओं में रिलीज हुई। ये फिल्म देख सभी की आंखें चौंधिया गई है, ऐसे में इस फिल्म ने दूसरे दिन ही शतक जड़ दिया था।

जानकारी के लिए बता दें की इस फिल्म में विजय के साथ-साथ विलेन के रूप में संजय दत्त (Sanjay Dutt) और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी नजर आ रही हैं। संजय की एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया है। जानकारी के लिए बता दें की फिल्म का कुल बजट 250 से 300 करोड़ के बीच में है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article