बॉलीवुड

Chand Mera Dil Release: सिनेमाघरों में इस दिन धमाल मचाएगी लक्ष्य-अनन्या की फिल्म, जानिए तारीख

Chand Mera Dil Release: विवेक सोनी के निर्देशन में बनी लक्ष्य और अनन्या पांडे की म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा 'चांद मेरा दिल' की रिलीज का इंतजार दर्शक बड़ी बेताबी से कर रहे थे। अब मेकर्स ने खुलासा कर दिया है कि यह फिल्म मई की इस तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Image

Chand Mera Dil Release Date Locked

Chand Mera Dil Release: बॉलीवुड एक्टर लक्ष्य ने फिल्म 'किल' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। इस मूवी के बाद लक्ष्य की शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डायरेक्शनल डेब्यू सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में देखा गया था। इस मूवी में लक्ष्य की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब लक्ष्य को जल्द ही करण जौहर के बैनर तले बन रही म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा 'चांद मेरा दिल' मूवी में देखा जाएगा। 'चांद मेरा दिल' में लक्ष्य को बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ लीड रोल में बड़े परदे पर देखा जाएगा। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक लक्ष्य और अनन्या पांडे स्टारर मूवी की रिलीज को मेकर्स ने लॉक कर दिया है।

इस दिन सिनेमाघरों में पहुंचेगी 'चांद मेरा दिल'

लक्ष्य और अनन्या पांडे की 'चांद मेरा दिल' समय से काफी पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। बताया जा रहा है कि मेकर्स इस मूवी को 22 मई के दिन सिनेमाघरों में दर्शकों के बीच पेश कर देंगे। मेकर्स ने घोषणा की, 'धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म 'चांद मेरा दिल', जिसमें लक्ष्य और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं और जिसका निर्देशन विवेक सोनी ने किया है वो 22 मई 2026 को रिलीज होने जा रही है।' यह मूवी करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है। फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी कर रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' के आगे कांप गई इन 6 फिल्में की रूह, छठे दिन कमाई का गुब्बारा देख खुली रहीं आंखें)

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे को आखिरी बार फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) में देखा गया था। इस रोमांटिक फिल्म में नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ भी थे। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से मिली-जुली समीक्षाएं मिली थीं। फिल्म में अनन्या पांडे के साथ कार्तिक आर्यन की जोड़ी बड़ी थी। इस फिल्म का बॉक्स ऑफ़िस पर प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और इसने केवल 39.14 करोड़ रुपये कमाए थे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article