'धुरंधर 2' के आगे कांप गई इन 6 फिल्में की रूह, छठे दिन कमाई का गुब्बारा देख खुली रहीं आंखें

Dhurandhar 2 Beat These Movies Records: प्रभास की 'कल्कि 2899 एडी' से लेकर यश की 'केजीएफ 2' सहित छठे दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के सामने पानी मांग गई हैं। आइए देखें ये लिस्ट...

Authored by: Lalit KumarUpdated Mar 25 2026, 17:14 IST
'धुरंधर 2' के आगे कांप गई इन 6 फिल्में की रूह...Image Credit : IMDb01 / 07

'धुरंधर 2' के आगे कांप गई इन 6 फिल्में की रूह...

Dhurandhar 2 Beat These Movies Records: रणवीर सिंह और आर माधवन की फिल्म 'धुरंधर 2' हर गुजरते दिन के साथ अनोखे रिकार्ड्स बॉक्स ऑफिस पर बना रही है। यह मूवी दुनिया भर में 900 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करने में सफल रही है। छठे दिन भी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' ने धमाकेदार कमाई कर 'कल्कि 2899 एडी' से लेकर 'केजीएफ 2' सहित कई फिल्मों के रिकार्ड्स को तोड़ दिया है। आइए इस लिस्ट पर डालने एक नजर...

पुष्पा 2Image Credit : IMDb02 / 07

पुष्पा 2

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन में 937 करोड़ रुपये कमाए थे। इस मामले में यह मूवी दूसरे नंबर पर है।

बाहुबली 2Image Credit : IMDb03 / 07

बाहुबली 2

प्रभास के करियर की बेस्ट मूवीज में से एक 'बाहुबली 2' का 6 दिनों में दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 837 करोड़ रुपये था। इस लिस्ट में यह मूवी तीसरे स्थान पर है।

कल्कि 2898 एडीImage Credit : IMDb04 / 07

कल्कि 2898 एडी

प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' दर्शकों को खूब पसंद आई थी। यह मूवी 6 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 680 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी।

केजीएफ 2Image Credit : IMDb05 / 07

केजीएफ 2

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर यश की फिल्म 'केजीएफ 2' का नाम इस लिस्ट में शामिल है। यह फिल्म दुनिया में 6 दिनों में केवल 675 करोड़ रुपये ही कमा पाई थी।

आरआरआरImage Credit : IMDb06 / 07

आरआरआर

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'आरआरआर' ने 6 दिनों के अंदर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 670 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

धुरंधर 2Image Credit : IMDb07 / 07

धुरंधर 2

रणवीर सिंह और आर माधवन की फिल्म 'धुरंधर 2' इस लिस्ट में पहले स्थान पर है। इस फिल्म ने 6 दिनों में दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 952 करोड़ रुपये कमाए हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!