Karan Deol in Lahore 1947: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) की 'गदर 2' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद इंडस्ट्री के बड़े-बड़े निर्माता उनके साथ काम करने के लिए बेताब हैं। कुछ दिनों पहले सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) ने फिल्म 'लाहौर 1947' के लिए सनी देओल को कास्ट किया। इस फिल्म के निर्देशन का जिम्मा राजकुमार संतोषी ने उठाया है। 'लाहौर 1947' (Lahore 1947) में कई एक्टर्स की होती नजर आ रही हैं। अब जो लेटेस्ट जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' में अब उनके बेटे करण देओल (Karan Deol) की एंट्री हो गई है। करण देओल की एंट्री का खुलासा खुद आमिर खान ने किया है।
करण देओल की एंट्री के बारे में बात करते हुए आमिर खान ने कहा, ' मुझे खुशी है कि करण देओल को जावेद की अहम भूमिका के लिए चुना गया है। उनकी मासूमियत और ईमानदारी बहुत कुछ सामने लाती है। करण ने इस किरदार को निभाने के लिए काफी मेहनत की है। उन्होंने राज के साथ रिहर्सल की और अपना बेस्ट दिया है। जावेद की भूमिका काफी अहम और चुनौतीपूर्ण है। मुझे विश्वास की है कि करण देओल इस रोल को निभाने में सफल होंगे।'
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सनी देओल और करण देओल के अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अभिमन्यु सिंह और अली फजल सहित कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस फिल्म में अभिमन्यु सिंह को विलेन के रोल के लिए फाइनल किया गया है। फिल्म इस साल रिलीज हो सकती है।
