बॉक्स ऑफिस

दूसरे दिन पाताल में खो गई यश की Toxic, कमाई में आई 64 % की गिरावट

Toxic Box Office Day 2: यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की, लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई में करीब 64 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

Image

'टॉक्सिक' की कमाई में आई भारी गिरावट (pic credit-toxic movie)

Toxic Box office Day 2: सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके बावजूद पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की और भारत में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया। हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली। पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन 'टॉक्सिक' की कमाई करीब 64 प्रतिशत गिर गई, जिससे फिल्म की बॉक्स ऑफिस रफ्तार अचानक धीमी पड़ गई। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Sukesh Chandrasekhar का Nora Fatehi को लेटर, पुराने चैट और रिश्तों को लेकर लगाए गंभीर आरोप)

'टॉक्सिक' की कमाई में आई भारी गिरावट

दूसरे दिन 'टॉक्सिक' ने 22,629 शोज से भारत में 36.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 137.50 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, भारत में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई अब 164.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। पहले दिन फिल्म ने भारत में 101.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। इसके मुकाबले दूसरे दिन की कमाई में करीब 64 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। यानी शानदार ओपनिंग के बाद फिल्म की रफ्तार दूसरे दिन काफी धीमी पड़ गई। विदेशों में भी फिल्म ने दूसरे दिन 10 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ ही ओवरसीज मार्केट में फिल्म की कुल कमाई 26.25 करोड़ रुपये हो गई है। भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर 'टॉक्सिक' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 190.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिक' एक गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म केजीएफ फ्रेंचाइजी की सफलता के करीब चार साल बाद यश की बड़े पर्दे पर वापसी भी है। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय, सुदेव नायर और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में यश पहली बार अपनी सभी लीडिंग एक्ट्रेसेस के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article