बॉलीवुड

EXCLUSIVE: 'धुरंधर' में रणवीर सिंह संग काम करने पर क्रिस्टल डिसूजा ने दिया पहला रिएक्शन, कहा- 'वो अलग ही लेवल के...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 4, 2026, 12:26 PM IST

Krystle D'Souza Zoom Interview: एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा (Krystle D'Souza) ने Zoom को खास इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान क्रिस्टल डिसूजा ने रणवीर सिंह को लेकर ये बात कही है। तो चलिए जानते हैं कि उन्होंने...

Image

Image Source: Dhurandhar Movie

Krystle D'Souza Zoom Interview: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) से बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रहे हैं। रणवीर सिंह की ये फिल्म रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। अब तक रणवीर सिंह की ये फिल्म 750 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी हैं। इन सब के बीच फिल्म में नजर आने वाली क्रिस्टल डिसूजा (Krystle D'Souza) ने Zoom को खास इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान क्रिस्टल डिसूजा ने रणवीर सिंह संग काम करने पर रिएक्शन दिया है। तो चलिए जानते हैं क्रिस्टल डिसूजा ने क्या कहा।

क्रिस्टल डिसूजा ने कही ये बात

जूम को दिए खास इंटरव्यू में क्रिस्टल डिसूजा ने बताया, 'सच मानिए, मैं 1% भी तैयार नहीं थी। अगर तैयार होती तो साड़ी नहीं पहनती। मैं तो कभी साड़ी नहीं पहनी। ज्यादातर ड्रेस या पैंट्स में रहती हूं। लेकिन उस दिन अचानक मन किया कि साड़ी पहनूं। क्यों किया, पता नहीं बस साड़ी पहनकर चली गई। मुझे सिर्फ इतना कहा गया था कि म्यूजिक लॉन्च में बस बैठना है। हर गाना स्टेज पर लॉन्च होगा। जैस्मिन सैंडलास और माधुबंती बागची ‘शरारत’ गाना गाएंगी। मुझे बस ताली बजानी है या वाइब करना है, बैकस्टेज फोटोज के लिए। हम वहां पहुंचे। रणवीर सिंह यहां बैठे थे, मैं यहां। जैस्मिन और माधुबंती स्टेज पर गा रही थीं। अचानक रणवीर बोले, ‘क्रिस्टल, ये तुम्हारा गाना है। चलो और हाथ पकड़कर स्टेज पर ले गए। मैं तो सोच में पड़ गई – ‘क्या?’ फिर उनकी एनर्जी मुझमें आ गई। रणवीर की वाइब और एनर्जी इतनी जोरदार है कि आप खुद ब खुद उनके साथ मैच करने लगते हैं।

रणवीर सिंह संग जमकर किया डांस

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि वो रणवीर की एनर्जी से मैच करने की कोशिश नहीं कर रही थीं, बल्कि खुद ब खुद हो गया। 'कोई कोशिश नहीं थी। मैं अपने आप उनके लेवल पर पहुंच गई। जाहिर है, मैं उनके लेवल तक नहीं पहुंच सकती लेकिन मैंने कोशिश की। हम बस नाचे। मुझे लगा ही नहीं कि मैं स्टेज पर हूं। ऐसा लगा जैसे क्लब में नाच रही हूं। कोई देख नहीं रहा। बस उस पल को जी रही हूं। उस मोमेंट को मैंने बहुत एंजॉय किया।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article