बॉलीवुड

जुनैद खान का जिक्र कर केआरके ने स्टार किड्स पर कसा तंज!! कहा-"सलमान खान का बॉडीगार्ड भी…"

केआरके अपनी बेबाक बातों के लिए जाने जाते हैं। केआरके ने आमिर खान के बेटे जुनैद खान को ट्रोल किया है। हाल ही में ‘सितारे जमीन पर’ की ग्रैंड स्क्रीनिंग के दौरान सलमान खान के गार्ड ने जुनैद खान को नहीं पहचाना है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

Junaid Khan

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को रिलीज हुई है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म की ग्रैंड स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें बड़े-बड़े सितारे शामिल हुए थे। इस दौरान शाहरुख खान और सलमान खान भी शामिल हुए थे। वही पापा की फिल्म देखने के लिए आमिर खान का बेटे जुनैद खान भी शामिल हुआ था, लेकिन जुनैद खान के बाद एक ऐसी घटना हो गई, जिसके बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

बता दें आमिर खान के बेटे जुनैद खान सलमान खान से मिलने की कोशिश कर रहे थे तभी ‘सिकंदर’ के बॉडीगार्ड ने उन्हें धक्का दे दिया। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सलमान खान के गार्ड को ट्रोल कर रहे हैं। वही कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने जुनैद खान की चुटकी लेते हुए ट्वीट किया है। केआरके ने कहा-“कुछ दिन पहले जुनैद खान ने कहा था मुझे सोशल मीडिया पर आने की जरूरत नहीं है क्योंकि हर कोई मुझे जानता है, लेकिन सलमान के सुरक्षा गार्ड भी उन्हें नहीं पहचानते है। केआरके के इस पोस्ट के बाद एक यूजर ने लिखा-"ना जुनैद खान चलेगा और ना आर्यन खान और तेरा खान तो कोई है ही नहीं।”

मेरा बेटा अनपढ़ नहीं है

यूजर के इस कमेंट के बाद केआरके ने करारा जवाब दिया है। केआरके ने कहा-“मेरा बेटा अनपढ़ नहीं है, तो वो एक्टर क्यों बनेगा? उसके पास इतनी सारी डिग्रियां हैं कि वो जीवन में बहुत कुछ कर सकता है।”

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article